फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News People were shocked when police brought back the dead body from the crematorium

Ujjain News: चौंक गए लोग जब श्मशान से शव वापस ले आई पुलिस, तहकीकात में पता चला पिता ने की थी हत्या

Tue, 02 Jan 2024 10:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 10:10 PM IST
सार

मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया, मृतक मिस्त्री का काम करता था, उसकी दो बेटियां भी हैं।

विज्ञापन
Ujjain News People were shocked when police brought back the dead body from the crematorium
श्मशान से शव ले आई पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मंगलवार दोपहर को चक्रतीर्थ स्थित श्मशान घाट पर अचानक पुलिस पहुंची और जलाने के लिए रखे गए शव के कंडे और लकड़ियां हटाकर इसे बाहर निकाला गया। शव को अंतिम संस्कार वाहन में रखकर जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। साथ ही यह पता किया गया कि आखिर इस युवक की मौत कैसे हुई है?

विज्ञापन


बता दें कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तो वैसे बाद में आएगी। लेकिन पुलिस ने जब इस मामले में जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या उसके पिता ने चाकू मार कर की थी। उसके बाद पुलिस युवक के पिता को तलाश कर रही है।
विज्ञापन


महाकाल थाना सीएसपी ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि जयसिंहपूरा के बंसीबाड़ा में रहने वाले 26 वर्षीय संजू सोलंकी के शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिली की युवक की हत्या कर उसे जलाने ले जाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंतिम संस्कार से पहले महाकाल थाना पुलिस ने संजू के शव को बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि संजू सोमवार रात को 11:30 बजे शराब पीकर घर लौटा था। इस दौरान उसके पिता कैलाश सोलंकी और संजू का आपस में विवाद हो गया। मामले में पिता ने अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। परिवार वाले उसे लेकर पास ही के एक अस्पताल पहुंचे, लेकिन वो बंद निकला, जिसके बाद परिवार वाले संजू को घर ले आए और उसके घाव पर बैंडेड की पट्टी लगाकर उसे सुला दिया।

सुबह जब उठे तो संजू के शरीर में कोई हरकत नहीं थी, जिसके बाद परिवार वाले उसका अंतिम संस्कार करने शमशान ले गए। यहीं पर किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया, पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


महज दो घंटे में हुआ बड़ा खुलासा
उज्जैन में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने महज दो घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे के शव को लेकर शमशान पहुंचे पिता और परिवार जन शव का अंतिम संस्कार करते इससे पहले किसी ने युवक की संदिग्ध मौत होने की सूचना पुलिस को दे दी। इस पर महाकाल पुलिस ने शमशान घाट पहुंच कर शव का अंतिम संस्कार करने से पहले ही कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
उज्जैन से निलेश नागर की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed