फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Mukul will complete the 650 kilometer Khatu Dham Yatra by bicycle

Ujjain News: खाटू श्याम के अनोखे भक्त, साइकिल से 650 किलोमीटर की खाटू धाम यात्रा पूरी करेंगे मुकुल

Fri, 07 Jul 2023 08:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Jul 2023 08:22 PM IST
सार

Ujjain News: मध्यप्रदेश में उज्जैन जिले के नागदा निवासी मुकुल जारवाल साइकिल से 650 किलोमीटर की खाटू श्याम यात्रा करेंगे। रास्ते में श्याम नाम की अलख जागते हुए विभिन्न धर्मस्थल पर प्रेमियों से मिलते हुए खाटू धाम पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Ujjain News Mukul will complete the 650 kilometer Khatu Dham Yatra by bicycle
खाटू धाम यात्रा पूरी करेंगे मुकुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐसे तो खाटू श्याम के दीवानों का कोई जवाब नहीं, अपने जीवन काल में कई प्रेमी बाबा की भक्ति में इतने डूब जाते हैं कि अपनी अरदास पूरी करने कोई पैदल चलकर तो कोई लोट लगाकर अपने स्थल से खाटू धाम तक की यात्रा तय करते हैं। ऐसे ही श्याम दीवाने उज्जैन जिले में नागदा के मुकुल जारवाल ने भी श्याम भक्ति में अपना भाव जागृत होने पर नागदा से खाटू धाम की यात्रा दोपहिया साइकिल द्वारा पूरी करने का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


चंबल मार्ग पुरानी नगर पालिका में रहने वाले मुकुल जारवाल उम्र 22 साल ने श्याम भक्ति से प्रेरित होकर जनकल्याण एवं अपनी अरदास पूरी करने की कामना से नागदा से खाटू धाम की यात्रा आरंभ की। नागदा में विभिन्न स्थानों पर मुकुल का श्याम प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया। मुकुल ने बताया, उनकी यात्रा 15 दिन में लगभग पूरी हो जाएगी तथा नागदा से महिदपुर, आलोट, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर और रींगस होते हुए खाटू श्याम की यात्रा तय करेंगे।
विज्ञापन


रास्ते में श्याम नाम की अलख जागते हुए विभिन्न धर्मस्थल पर प्रेमियों से मिलते हुए खाटू धाम पहुंचेंगे। श्याम परिवार द्वारा जवाहर मार्ग अग्रवाल स्टोर्स पर श्याम प्रेमी मुकुल का पुष्पहार व श्याम पट्टिका से स्वागत कर विदाई दी गई। श्याम प्रेमी पंकज अग्रवाल, निलेश मेहता, हेमंत त्रिपाठी, संजय सिंह झाला, नरेंद्र पंड्या, करण देवड़ा, अभिषेक पंड्या, सत्यनारायण माहेश्वरी, बंटी पोरवाल, प्रेम पोरवाल, विनय पोरवाल, गोपाल पोरवाल और जितेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed