फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Mobile thief gang was active in Ujjain on Mahashivratri, five people detained, 10 mobiles seized.

Ujjain News: महाशिवरात्रि पर उज्जैन में सक्रिय था मोबाइल चोर गिरोह, पांच लोग हिरासत में, 10 मोबाइल जब्त

Mon, 11 Mar 2024 11:02 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 11 Mar 2024 11:02 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाशिवरात्रि पर चार महिलाओं और एक पुरुष का गैंग सक्रिय था। इसके पास से 10 मोबाइल जब्त हुए हैं, जो इन्होंने चुराए थे। पुलिस ने इन पांचों को हिरासत में लिया है। 
 

विज्ञापन
Ujjain News: Mobile thief gang was active in Ujjain on Mahashivratri, five people detained, 10 mobiles seized.
Mobile Charging - फोटो : Istock

विस्तार

महाशिवरात्री पर्व पर मोबाइल चोरी की वारदातों में शामिल महिलाओं का गिरोह पुलिस की हिरासत में आया है। इनकी निशानदेही पर 10 से अधिक मोबाइल बरामद किए गए हैं। महिलाओं के साथ चार पुरुषों को पकड़ा गया है। एक के पास से एक्टिवा और 55 लीटर शराब से भरी 2 केन जब्त की गई है।
विज्ञापन


बाबा महाकाल की नगरी में महाशिवरात्री महोत्सव मनाया गया था। देशभर से लगभग सात लाख 35 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर के आसपास भीड़ में कई श्रद्धालुओं के कीमती मोबाइल के साथ पर्स और सामान चोरी हो गया था। मामले की शिकायते महाकाल थाना पुलिस तक पहुंची थी। इन वारदातों की खबर एसपी प्रदीप शर्मा तक पहुंची तो उन्होने सीएसपी ओपी मिश्रा, टीआई अजय वर्मा को निर्देशित कर बदमाशों की धरपकड़ करने को कहा। सीएसपी ने टीआई के नेतृत्व में एसआई एमएल मालवीय, रामबालक चौहान, भूपेन्द्रसिंह चौहान, एएसआई बलराम थिरोदा, प्रधान आरक्षक सुनील पाटीदार, राजपाल यादव, भूपेन्द्र, रविसिंह सहित अन्य सदस्यों की टीमें बनाई। सामने आया कि वारदातों में महिलाओं को गिरोह शामिल है। टीम में महिला आरक्षक सुजाता, सुषमा, महिला सैनिक शकुंतला को शामिल किया गया और कार्तिक मेला ग्राउंड से चार महिला, एक पुरुष के साथ हिरासत में लिया गया। शंकराचार्य चौराहा से चार महिलाओं के साथ भूखीमाता रोड से एक महिला के साथ एक पुरूष को पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए। श्रद्धालुओं के चोरी किये गये थे।
विज्ञापन


सीएसपी मिश्रा के अनुसार महिलाओं से बरामद कुछ मोबाइल फोन श्रद्धालुओं को लौटा दिए गए हैं। महिलाओं का गिरोह राजस्थान और महाराष्ट्र का रहने वाला है। हिरासत में आए पुरुष पारदी-कंजर गिरोह के होना सामने आ रहे हैं। फिलहाल सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। कुछ ओर वारदातों का पता चल सकता है। महिला के गले से चोरी हुई थी। सोने की चेन महाशिवरात्री पर बाबा महाकाल के दर्शन करने सीमा पति भैरूलाल शर्मा निवासी बहादुरगंज अपनी ननद उषा शर्मा के साथ पहुंची थी। दर्शन के बाद वह मंदिर से बाहर बड़ा गणेश मंदिर के सामने से हरसिद्धी की ओर जा रही थी। उसी दौरान उसके गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। चेन चोरी होने का पता चलते ही दोनों ननद-भाभी महाकाल थाने पहुंची। पुलिस ने मामला जांच में लिया है। हिरासत में आए महिलाओं के गिरोह से चेन बरामद होना सामने नहीं आया है। कई श्रद्धालुओं के पर्स चोरी के मामले भी पुलिस तक पहुंचे है, उसमें भी सफलता नहीं मिल पाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed