{"_id":"65c9ca35e4e0afb107028451","slug":"ujjain-news-mahakal-devotees-broke-all-records-1-5-2-lakh-devotees-are-reaching-baba-s-darbar-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकाल भक्तों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रोज डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे बाबा के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकाल भक्तों ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रोज डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे बाबा के दरबार
Mon, 12 Feb 2024 01:05 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 12 Feb 2024 01:05 PM IST
सार
Mahakal Darshan Ujjain: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रोज डेढ़ से दो लाख भक्त बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। 41 दिन में अब तक 1.20 करोड़ से अधिक भक्तों ने बाबा के दर्शन किए हैं।
विज्ञापन
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकाल महालोक के निर्माण के पश्चात् दर्शन हेतु आने वाले दर्शनार्थिंयो की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 6 बजे से पहले ही महाकाल बाबा के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों की कतारें लग जाती हैं।
विज्ञापन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में सामान्य रूप से भी प्रतिदिन डेढ़ लाख से दो लाख दर्शनार्थी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। विशेष पर्व के दिनों व अवकाश के दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा निरंतर बढ़ रहा है। 31 दिसम्बर 2023 और एक जनवरी 2024 को श्री महाकालेश्वर भगवान की चलित भस्म आरती में 45 हजार और प्रातः 06 बजे से रात्रि शयन आरती तक लगभग 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रान्ति के अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्तगण श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आए। 17 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक उत्तर प्रदेश, अयोध्या की पावन धरा पर श्री रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध सामिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई थी। इस दौरान भी लगभग पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। मंदिर परिसर में सायंकाल रामलला की महाआरती आकर्षक एवं भव्य आतिशबाजी व श्री राम भगवान की आरती के दौरान सभी भक्तो पर पुष्प वर्षा की गई। इससे श्री महाकालेश्वर मंदिर का वातावरण शिवमय के साथ राममय हो गया। इसी प्रकार 26, 27 व 28 जनवरी 2024 को लगभग 10 लाख 45 हजार श्रद्धालुओं ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए।
विज्ञापन
41 दिन में 1.20 करोड़ दर्शनार्थी आए
सोनी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से लेकर 10 फरवरी 2024 तक श्रद्धालुओं के उज्जैन आगमन का आंकड़ा लगभग 1 करोड़ 20 लाख से अधिक दर्शनार्थियों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन का लाभ उठाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कम समय में भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन हों इस हेतु चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन एवं अन्य जानकारी एवं शिकायत के लिये मंदिर प्रबंध समिति की वेबसाइट www.shrimahakaleshwar.com के साथ टोल फ्री नम्बर 18002331008 से सम्पर्क कर सकते है।
विज्ञापन
