{"_id":"63de66e941f83339202a5912","slug":"ujjain-news-he-was-returning-after-seeing-his-four-day-old-son-died-in-an-accident-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चार दिन पहले हुए बेटे को देखकर लौट रहा था, दुर्घटना में हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चार दिन पहले हुए बेटे को देखकर लौट रहा था, दुर्घटना में हो गई मौत
Sat, 04 Feb 2023 07:38 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 04 Feb 2023 07:38 PM IST
सार
चार दिन पहले हुए बेटे को देखकर घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ था, जब हादसा हुआ। उसका दोस्त गंभीर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरक भवन में भर्ती पत्नी और चार दिन पहले हुए पुत्र को देखकर लौट रहे पिता और उसके दोस्त की बाइक आगर रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिता की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
राघवी थाना क्षेत्र के कल्ला पिपल्या में रहने वाले शंकरसिंह पिता बालूसिंह 23 वर्ष की पत्नी कुशालबाई को डिलीवरी के चलते चरक भवन में भर्ती किया गया था। चार दिन पहले ही उसे पुत्र हुआ था। शुक्रवार रात शंकर पत्नी और पुत्र को देखने के लिए दोस्त प्रधानसिंह के साथ बाइक से गया था। चरक भवन से देर रात वापस राघवी क्षेत्र में लौटते समय पलवा फांटा पर अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना में मौके पर ही शंकर की मौत हो गई। दोस्त प्रधान गंभीर रूप से घायल हुआ है। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शंकरसिंह का शनिवार सुबह पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि शंकर गांव में किराना दुकान चलाता था। साथ ही खेती का काम भी करता था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
