फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Gang stealing tires and discs of big vehicles arrested goods worth one and a half lakh recovered

Ujjain: बड़े वाहनों के टायर और डिस्क चुराने वाला गिरोह गिरफ्तार, बदमाशों की निशानदेही पर डेढ़ लाख का माल बरामद

Wed, 26 Jul 2023 11:02 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jul 2023 11:02 AM IST
सार

Ujjain Crime News: महिदपुर और इंगोरिया थाना पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े वाहनों के टायर और डिस्क चोरी करने वाले दो गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख का माल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News: Gang stealing tires and discs of big vehicles arrested goods worth one and a half lakh recovered
टायर चोरी करने वाले 8 बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी करने वाली दो गैंग को गिरफ्तार करने में महिदपुर और इंगोरिया थाना पुलिस सफल हुई है। दोनों गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी निशानदेही पर डेढ़ लाख से अधिक का माल बरामद हुआ है। सात जुलाई की रात नागौरी कालोनी महिदपुर में रहने वाले मोहम्मद इरफान पिता अब्दुल हनीफ नागौरी ने अपना ट्राला बंटू किराना दुकान के सामने खड़ा किया था। सुबह ट्राले के चार टायर मय डिक्स के गायब मिले थे। 90 हजार कीमत के टायर चोरी होने पर मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की थी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


विज्ञापन


23 जुलाई को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इस बीच वारदात करने वालों का सुराग मिल गया और टेंशन चौराहा महिदपुर के रहने वाले मोहम्मद शरीफ पिता हनीफ नागौरी, अब्दुल करीम पिता मोहम्मद आमीन निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, मोहम्मद शाहरुख उर्फ बंबेया पिता शाहिद नागौरी निवासी नागौरी मोहल्ला, मोहम्मद नागौरी निवासी शफी कॉलोनी और सुभान पिता हसन नागौरी निवासी नागौरी मोहल्ला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पांचों बदमाशों ने मय डिक्स के टायर चोरी करना कबूल कर लिया। जिनकी निशानदेही पर टायर बरामद किये गये हैं। महिदपुर थाना प्रभारी सुरेन्द्र गढ़वाल ने बताया कि गिरफ्त में आये आरोपी ट्रक चलाने और ऑटो गैरेज संचालित करने का काम करते हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि रात में वारदात करने के दौरान दो साथी आने-जाने वाले और पुलिस पर नजर रखते थे। तीन साथी वारदात को अंजाम देते थे। थाना प्रभारी के अनुसार तीन आरोपियों के खिलाफ पूर्व में अपराध दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed