फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Gang stealing electric wires caught by police, five including two minors arrested

Ujjain News: बिजली के तार चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, दो नाबालिग समेत पांच को पकड़ा

Wed, 22 May 2024 12:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 22 May 2024 12:40 PM IST
सार

उज्जैन में पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। इनमें दो नाबालिग शामिल है। कोर्ट ने दो मुख्य आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Gang stealing electric wires caught by police, five including two minors arrested
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उज्जैन जिले में ग्रामीण क्षेत्रों से बिजली के तार चुराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह से दो क्विंटल से अधिक तार बरामद किया है। गिरोह में दो नाबालिग सदस्य और खरीददार भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। दो मुख्य आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


चिंतामण थाना क्षेत्र में पिछले दिनों बदमाशों ने ग्रामीण क्षेत्रों से दो क्विंटल से अधिक बिजली के तार चोरी कर लिए थे। कुछ तार पोल से काटे थे, कुछ संधारण के लिए रखे थे। मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। सोमवार रात सांवेर के रहने वाले अर्जुन बागरी, माखन बागरी के साथ दो नाबालिग और इंदौर के मुकेश को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ के बाद तार चोरी का खुलासा हो गया। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दो क्विंटल से अधिक तार बरामद किया है। वारदात में एक लोडिंग वाहन भी जब्त किया गया है। थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था। चोरी के तार खरीदने वाले मुकेश को जमानत पर रिहा कर दिया गया। नाबालिगों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया। अर्जुन बागरी और माखन बागरी को तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed