फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Fraud case registered against adulterants, used to make fake mawa and ghee

Ujjain News: मिलावट करने वाले व्यापारियों पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, नकली मावा और घी बनाते थे

Tue, 13 Jun 2023 03:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 13 Jun 2023 03:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मिलावट करने वाले व्यापारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। नकली मावा और घी बनाने के आरोप लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Ujjain News: Fraud case registered against adulterants, used to make fake mawa and ghee
नकली मावा (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले में उन्हेल को मावा कारोबार का गढ़ माना जाता है। प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी कुछ लोग नकली मावा बना रहे हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर मई में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की थी। कोल्ड स्टोरेज और मावा बनाने वाले कारखाने पर दबिश मारी थी। सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। सभी सैम्पल की जांच में सामने आया है कि मावा मिलावटी था और लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन


कार्रवाई के एक माह बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन अधिकारी बीएस देवलिया और सुभाष खेडक़र ने उन्हेल थाना पहुंचकर मेसर्स मां भवगती मावा निर्माण स्थल के साथ-साथ मां कृपा कोल्ड स्टोरेज एवं नौ अन्य कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें रामबाबू पिता गिरीराज शंकर, ओमप्रकाश जैन, अश्विन जैन, निमिष भंडारी, यतींद्र भंडारी, सौरभ जैन, सुरेश जैन, अंकुर छाजेड़ शामिल हैं। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 272, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


इस संबंध में पहले ही कलेक्टर ने नागदा प्रभार में कार्यरत खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र वर्मा को निलंबित किया था। वहीं, कारोबारी अश्विन जैन ने फर्म का नाम बदल-बदलकर मिलावट का काम किया। इस वजह से 2020 में उसके खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed