{"_id":"649ae0bb7fe53cd5bd0ef615","slug":"ujjain-news-first-worship-of-mother-earth-and-then-farmers-started-sowing-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: पहले धरती मां का पूजन और फिर किसानों ने की बोवनी की शुरुआत, फसल अच्छी होने की कामना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: पहले धरती मां का पूजन और फिर किसानों ने की बोवनी की शुरुआत, फसल अच्छी होने की कामना की
Tue, 27 Jun 2023 06:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 27 Jun 2023 06:44 PM IST
सार
उज्जैन जिले में अच्छी बारिश होने के साथ ही किसानों को फसलों की बुवाई का काफी समय से इंतजार था। जो कि अब समाप्त हो चुका है और किसान सोयाबीन की बुवाई करने में जुट चुके हैं।
विज्ञापन
धरती मां का पूजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फसलों की बुवाई के पहले धरती को अपनी मां मानने वाले किसानों ने सबसे पहले धरती माता की पूजा अर्चना कर उन्हें पूजन सामग्री अर्पित कर यह फसल अच्छी हो जाए, इसकी कामना की। सारोला क्षेत्र के किसान अशोक प्रजापत ने बताया कि बारिश शुरू होते ही खेतों बोवनी का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
किसान ने बताया कि किसानों ने बोवनी के पहले अच्छी फसल के लिए खेतों को भू-देवी मानकर पूजन पाठ कर बोवनी की शुरुआत करते हुए खेत की धरती पर लाल कपड़े में श्रृंगार और चढ़ावा रखकर भगवान से अच्छी फसल की कामना की है।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम रातड़िया के किसान प्रेम चौधरी ने बताया कि किसानों द्वारा अच्छी फसल के लिए खेतों को भू-देवी मानकर पूजन किया जाता है और कृषि यंत्रों की भी पूजा की जाती है। इसके बाद ही बोवनी शुरू होती है। वर्षा ऋतु में सोयाबीन, मक्का, मूंग और ज्वार की फसल मालवा क्षेत्र में बोई जाती है।
विज्ञापन
