{"_id":"65a6087ca42736c4cb06eaf7","slug":"ujjain-news-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-the-yagyashala-of-swami-narayan-ashram-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: स्वामी नारायण आश्रम की यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे मशक्कत के बाद पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: स्वामी नारायण आश्रम की यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घंटे मशक्कत के बाद पाया गया काबू
Tue, 16 Jan 2024 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:09 AM IST
सार
इंदौर रोड त्रिवेणी शनि मंदिर के पीछे सूखी घास और लकड़ी से बने आश्रम की यज्ञशाला में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे मशक्कत के बाद पाया काबू तब तक यज्ञशाला पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी यज्ञशाला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
इंदौर रोड त्रिवेणी शनि मंदिर के पीछे बने स्वामी नारायण के आश्रम में देर शाम भीषण आग लग गई। आश्रम सूखी घास और लकड़ी से बना हुआ था। इस कारण आग काफी तेजी से फैली। एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन
शनि मंदिर के पीछे स्वामी नारायण का आश्रम बना हुआ है। यहां श्री अतिरूद्र महायज्ञ शाला बनी हुई है। देर शाम अचानक आश्रम में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी यज्ञशाला में गिरी। सूखी घास और लकड़ियों से यज्ञशाला को तैयार किया गया था। चिंगारी ने आग का रूप ले लिया और तेजी के साथ फैली। आश्रम के लोगों ने पहले खुद काबू पाने के प्रयास किए, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एक के बाद एक तीन दमकल मौके पर पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग लगने से यज्ञशाला पूरी तरह से जल गई है। वहीं आश्रम के कुछ हिस्से में भी आग पहुंचने से नुकसान हुआ है। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी आश्रम पहुंचे। आग लगने की वजह और नुकसान का आकलंन किया जा रहा है।
विज्ञापन
