फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Engineer fell from mobile tower installed in Mahakal Lok parking died during treatment

Ujjain News: महाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टावर से गिरा इंजीनियर, तीन घंटे चले इलाज के बाद तोड़ा दम

Sat, 11 May 2024 01:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 11 May 2024 01:18 PM IST
सार

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टावर में गड़बड़ी आने पर कंपनी के कर्मचारी और इंजीनियर उसे सही करने पहुंचे थे। इस दौरान टावर पर चढ़ा इंजीनियर नीचे गिर गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Ujjain News: Engineer fell from mobile tower installed in Mahakal Lok parking died during treatment
इस टावर से गिरा युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन की महाकाल लोक पार्किंग में लगे मोबाइल टावर पर संधारण के लिए चढ़ा इंजीनियर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करया गया, जहां करीब 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पीएम कराकर  परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि महाकाल लोक पार्किंग में मोबाइल टावर लगे हैं। टावर में गड़बड़ी आने पर दोपहर में मोबाइल कंपनी के कर्मचारी और इंजीनियर पहुंचे थे। संधारण के लिए इंजीनियर ऊपर चढ़ा था। काम के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। जिसे साथी कर्मचारी और लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया और भर्ती कराने के बाद चले गए। अस्पताल की ओर से अज्ञात व्यक्ति के गिरने पर घायल होने की सूचना दी गई और बताया गया कि वह बेहोशी की हालत में है। 
विज्ञापन


आउटसोर्सिंग कंपनी PGPl के कर्मचारी शादाब नागौरी के टावर से गिरकर घायल होने की सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन उज्जैन पहुंचे लेकिन, तब तक घायल की मौत हो गई थी। मृतक शादाब देवास का रहना वाला था। पुलिस ने ड्यूटी कम्पाउंडर की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की है। परिजनों ने बताया कि शादाब की एक महीने बाद शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed