फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Due to fire in Khali factory breaking wall was extinguished with 13 fire engines

Ujjain News: खली फैक्ट्री में आग लगने से दीवार तोड़कर 13 दमकलों से बुझाया, करीब 65 लाख के सामान का हुआ नुकसान

Tue, 09 May 2023 08:41 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 09 May 2023 08:41 AM IST
सार

उज्जैन में आगर रोड स्थित खली फैक्ट्री में सोमवार की दरम्यानी रात को भीषण आगजनी की घटना घटित हुई। इसमें लगभग 60-65 लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Ujjain News Due to fire in Khali factory breaking wall was extinguished with 13 fire engines
खली फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के आगर रोड स्थित खली फैक्ट्री में आगजनी की घटना काफी भीषण थी, जिसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेडकर्मियों को पहले जेसीबी से शेड और दीवार तोड़ना पड़ा, जिसके बाद 13 दमकल के माध्यम से इस आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी लगते ही चिमनगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी और आगजनी के कारणों का पता लगा रही है।

विज्ञापन


आगर रोड स्थित इंदिरा नगर के पास दाल मिल फैक्ट्री में खली बनाने का कार्य किया जाता है। देर रात एक बजे के आसपास प्रदीप इंटरप्राइजेस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कर्मचारी ने चिमनगंज थाने पर सूचना दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चार घंटे में बुझ पाई आग...
आग इतनी भीषण थी की दमकल की 13 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। आग की बड़ी-बड़ी लपटों के कारण आग पर काबू पाने में तीन से चार घंटे का वक्त लगा। दमकल ने फैक्ट्री के शेड और दीवार को जेसीबी से तोड़कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केमिकल के कारण हुआ भीषण अग्निकांड...
फैक्ट्री के संचालक प्रदीप राजानी ने बताया कि रात को आग की सूचना मिली, फैक्ट्री में खली बनाने का कार्य किया जाता है। केमिकल और खली बनाने में काम आने वाला कपास के बोरों में और केमिकल के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 60 से 65 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed