फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Dispute between three wives regarding husband funeral

तीन पत्नियों वाले पति की मौत: अंतिम संस्कार मैं करूंगी-मैं करूंगी को लेकर अड़ी रहीं तीनों, थाने पहुंचा मामला

Mon, 01 Apr 2024 06:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 06:28 PM IST
सार

तीन पत्नियों वाले बुजुर्ग व्यक्ति की मौत पर जमकर हंगामा कटा। अंतिम संस्कार करने के लिए तीनों थाने पहुंचे। वहीं, बेटे ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Ujjain News Dispute between three wives regarding husband funeral
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बिरलाग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम नायन निवासी मोहन पिता गिरधारीलाल की मौत के मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पति के अंतिम संस्कार को लेकर मृतक की तीन पत्नियां थाने पहुंच गई। जबकि मृतक के बेटे ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है, मृतक मोहन पिता गिरधारीलाल की रविवार रात को मौत हो गई थी। उसके बाद मृतक की तीनों पत्नियां पति के अंतिम संस्कार को लेकर अड़ी रहीं। इधर, मृतक के बेटे जितेंद्र ने समाजजनों के साथ मिलकर बिरलाग्राम थाने का घेराव कर दिया। उसके बाद पुलिस ने पहली पत्नी को शव सौंपने व दूसरी पत्नी को अंतिम संस्कार में शामिल करने पर सहमति जताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकारी अस्पताल में पीएम के समय दोनों थानों का पुलिस फोर्स तैनात किया गया। 
विज्ञापन


सुनियोजित तरीके से हुई पिता की हत्या
मृतक के पुत्र जितेंद्र का आरोप है कि पिता की दूसरी पत्नी और बेटी ने सुनियोजित तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया है। इस मामले में देर रात तक हंगामा चलता रहा। उचित सुनवाई नहीं हुई तो समाजजनों ने थाना घेर लिया। इस दौरान टीआई देशबंधु सिंह तोमर ने दोनों पक्षों से अलग-अलग चर्चा की। चर्चा के दौरान मृतक की पहली पत्नी को शव सौंपने और अंतिम यात्रा में दूसरी पत्नी और उसके बच्चों के शामिल होने पर सहमति बनी। जितेंद्र ने बताया कि दूसरी पत्नी ने कुछ दिनों पूर्व पिता मोहन के मकान और जमीन का सौदा किया था, जिसमें से दो लाख रुपये उन्होंने उसे दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डूबने से नहीं हो सकती पिता की मौत
जितेंद्र का कहना है कि पिता अच्छे तैराक थे। उनकी मौत डूबने से हो ही नहीं सकती। उनके सिर पर चोट के निशान और पीठ पर नाखून के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है कि पिता के साथ मारपीट की गई है। सवाल यह है कि मृतक के परिजनों को कैसे पता लगा कि वह इसी स्थान पर डूबे हैं, उन्हें नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed