फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Dengue outbreak in Ujjain, three new positives so far in Akasauda

Ujjain News: उज्जैन में डेंगू की दस्तक, आकासौदा में अब तक मिले तीन नए पॉजिटिव

Sat, 02 Sep 2023 05:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 02 Sep 2023 05:29 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उज्जैन सहित कई इलाकों में डेंगू की दस्तक हो गई है। जिले के आकासौदा से एक युवक पॉजिटिव मिला था। इसके बाद दो अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद मलेरिया विभाग की टीम सैम्पल लेने आकासौदा के साथ वेद विद्या प्रतिष्ठानम पहुंची।  
 

विज्ञापन
Ujjain News: Dengue outbreak in Ujjain, three new positives so far in Akasauda
उज्जैन में डेंगू की स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में डेंगू ने दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले मक्सी रोड स्थित ताजपुर के गांव आकासौदा में एक युवक को डेंगू होने की जानकारी मिली थी। मलेरिया विभाग इस पर कार्यवाही कर ही रहा था कि वेद विद्या प्रतिष्ठान के दो बटुकों की रिपोर्ट भी डेंगू पॉजिटिव आई है। मलेरिया विभाग की टीम ने ग्राम आकासौदा के साथ ही वेद विद्या प्रतिष्ठान पहुंचकर डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए दवा का छिड़काव करवाया है। रैपिड डायग्नोस्टिक किट से लगभग दर्जनभर लोगों की जांच भी की गई है। फिलहाल सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों ताजपुर सीएससी के ग्राम बामोरा अकासोदा निवासी सुनील राजाराम नाम डेंगू पॉजीटिव मिला था। उसका इलाज सिंधी कॉलोनी के पास एक नर्सिंग होम में चल रहा था। चरक अस्पताल सैम्पल भेजने पर वह डेंगू पॉजिटिव पाया गया था। उसे नौ अगस्त को इंदौर रैफर किया गया। उसके प्लेटलेट्स घटकर 8 हजार रह गए थे। यह सूचना अस्पताल ने मलेरिया विभाग को भी दी थी। विभाग ने ताजपुर जाकर घरों के आसपास सर्वे भी किया। डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के तहत दवा का छिडक़ाव भी किया। 
विज्ञापन


वेद विद्या प्रतिष्ठान पहुंची टीम
26 अगस्त को बनारस से दो बटुक दुर्गादत्त, 18 वर्ष, और सुधांशु पांडे, 20 वर्ष, चिंतामन जवासिया स्थित वेद विद्या प्रतिष्ठानम में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने आए थे। एक युवक को रास्ते में ही बुखार आ गया था। उसने शंका होने पर माधवनगर अस्पताल में 27 अगस्त को जांच कराई। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। वह उदयन मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गया। सूचना मिलने पर भी मलेरिया विभाग की टीम निरीक्षक चंदनसिंह हाड़ा के साथ वेद विद्या प्रतिष्ठानम पहुंची और यहां पर सात लोगों की जांच रैपिड डायग्नोस्टिक किट से की। सभी निगेटिव पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed