फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Dead body of a girl missing for two days found in drain

Ujjain News: दो दिन से लापता युवती का शव नाले से मिला, मानसिक रूप से थी विक्षिप्त

Sat, 06 Apr 2024 01:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 06 Apr 2024 01:45 PM IST
सार

संभावना जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाले में गिरी और फिर उठ नहीं पाई, जिससे उसकी मौत हुई है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में भी उसकी मौत पानी में डूबने से होना बताया गया है। 

विज्ञापन
Ujjain News: Dead body of a girl missing for two days found in drain
नाले में पड़ा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन से लापता युवती की लाश नाले से बरामद हुई है। युवती को मिर्गी आती थी और वह दिमागी रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है।  चिंतामण थाना पुलिस ने बताया कि सेमदिया नसर में रहने वाले मोहम्मद हुसैन की 20 वर्षीय पुत्री नाजमीन 3 अप्रैल को सुबह घर से लापता हो गई थी। जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, शाम तक नहीं मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन


युवती मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। गांव में किसी ने उसे आते-जाते भी नहीं देखा था। इस बीच सूचना मिली कि नाले में एक लड़की की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान लापता नाजमीन के रूप में हुई। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गये थे। नाला युवती के घर के पीछे कुछ दूरी पर ही था। संभावना जताई जा रही है कि मिर्गी का दौरा पड़ने से वह नाले में गिरी और फिर उठ नहीं पाई, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर शव जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में युवती की मौत पानी में डूबने से होना बताया गया है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed