{"_id":"63ef5953f1bf6aa8820ec2ed","slug":"ujjain-news-contractor-made-sewage-chamber-on-water-pipeline-in-ujjain-district-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: उज्जैन में ठेकेदार की करामात, पेयजल की पाइपलाइन पर ही बना दिया सीवेज का चैम्बर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: उज्जैन में ठेकेदार की करामात, पेयजल की पाइपलाइन पर ही बना दिया सीवेज का चैम्बर
Fri, 17 Feb 2023 04:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 17 Feb 2023 04:10 PM IST
सार
उज्जैन में ठेकेदार ने पेयजल की पाइपलाइन के ऊपर ही सीवेज का चैम्बर बना दिया। पीएचई विभाग को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई। इन चैम्बरों की वजह से पेयजल लाइन खराब हो रही है।
विज्ञापन
उज्जैन में पेयजल की लाइन के ऊपर सीवेज लाइन बिछा दी गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में ठेकेदारों की मनमानी का अनूठा मामला सामने आया है। बजरंग नगर में घर-घर पानी पहुंचाने वाली पाइपलाइन के ऊपर ही सीवेज का चैम्बर बना दिया है। इसकी जानकारी पीएचई विभाग को भी नहीं है। पेयजल की पाइपलाइन के ऊपर बने इन चैम्बरों के कारण आए दिन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। आठ से दस जगहों पर ठेकेदार ने पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर दी है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
लगातार सचेत करने के बाद भी शहर में ठेकेदार की ओर से सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। सीवेज लाइन बनाने में हो रही गड़बड़ी की जानकारी नगर निगम को भी है। निगम के जलकार्य एवं सीवेज विभाग के प्रभारी शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक छह के बजरंग नगर में ठेकेदार ने करीब डेढ़ माह पहले खुदाई की थी। उस वक्त उसने पीएचई की पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त किया था। इस वजह से काफी पानी बर्बाद हुआ था। उस वक्त भी पीएचई के अधिकारियों ने सीवेज लाइन डाल रही टाटा कंपनी और उसके पेटी कांट्रेक्टर को कहा था कि वे पीएचई के संबंधित उपयंत्रियों को सूचित करें और उसके बाद ही कार्य करें। बाप्कोस के अधिकारियों को टाटा कंपनी से नियमानुसार कार्य करवाने की बात कही थी। तिवारी ने बताया कि इतना होने के बाद भी कंपनी ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया है।
विज्ञापन
