फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News changed time table for class 9th and 11th exam now the exam will start after March 30

Ujjain News: अचानक बदल गया कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा का टाइम टेबल, अब 30 मार्च के बाद शुरू होगी परीक्षा

Thu, 23 Mar 2023 10:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 Mar 2023 10:11 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा का टाइम टेबल अचानक बदल दिया गया है। अब यह परीक्षा 30 मार्च के बाद शुरू होगी।

विज्ञापन
Ujjain News changed time table for class 9th and 11th exam now the exam will start after March 30
परीक्षा का टाइम टेबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थी इन दिनों में वार्षिक परीक्षा की तैयारियों में जूट हुए थे कि अचानक उन्हें पता चला कि उनकी वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल अब बदल चुका है। अब उनकी वार्षिक परीक्षा 30 मार्च के बाद शुरू होगी।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने बताया, कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। अब 30 मार्च के बाद यह परीक्षाएं शुरू होंगी। उन्होंने बताया कि मप्र लोक शिक्षण संचनालय भोपाल की ओर से 9वीं और 11वीं के बच्चों की परीक्षा को लेकर एक नया टाइम टेबल जारी किया गया है।
विज्ञापन


इस संशोधित टाइम टेबल में 11वीं की परीक्षा 31 मार्च से 15 अप्रैल के बीच कराई जाने व 9वीं की परीक्षा एक अप्रैल से 13 अप्रैल के मध्य कराई जाने की बात कही गई है। वहीं, प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए 25 मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है। याद रहे कि उज्जैन जिले में 9वीं और 11वीं के तकरीबन 30 हजार छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed