{"_id":"66272193d96f1d3f0a0d19ea","slug":"ujjain-news-bjp-leader-and-hair-salon-operator-killed-hit-by-unknown-vehicles-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: इंदौर-बड़नगर रोड पर हादसा, भाजपा नेता और हेयर सेलून संचालक को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी; मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: इंदौर-बड़नगर रोड पर हादसा, भाजपा नेता और हेयर सेलून संचालक को अज्ञात वाहनों ने टक्कर मारी; मौत
Tue, 23 Apr 2024 08:18 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 Apr 2024 08:18 AM IST
सार
पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद दोनों कार चालक मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
उज्जैन में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर रोड पर देर रात भाजपा नेता को तेजगति से आए वाहन ने कुचल दिया। सड़क पार करते समय हुई दुर्घटना में भाजपा नेता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम करवाया है। उधर, बड़नगर मार्ग पर बाइक सवार हेयर सेलून संचालक को चार पहिया गाड़ी ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बाइक नबंर के साथ मोबाइल मिलने पर उसकी पहचान की गई।
विज्ञापन
सेशवानी मोहल्ला केडी गेट मार्ग पर रहने वाले भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमेन रजा अली सिद्धिकी पिता मुस्ताक अली (72) रिश्तेदारी में शादी होने पर निनौरा गये थे। जहां से वह देर रात वापस आने के लिये सड़क की दूसरी ओर खड़ी एक्टिवा लेने के लिये जा रहे थे, इस दौरान तेजगति में आए अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन लेकर मौके से फरार निकला। शादी समारोह में शामिल लोगों ने दुर्घटना देखी तो मौके पर पहुंचे। हादसे में रजा अली गंभीर रूप से घायल हुए थे।
विज्ञापन
उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर नानाखेड़ा थाना पुलिस निजी अस्पताल पहुंची और शव को रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि वे 4 दिन पहले ही बेंगलुरु से लौटे थे। कुछ महिनों से अपने बेटे के यहां रहने चले गये थे। उनके 2 बच्चे है, जो बेंगलुरु में जॉब करते हैं। पुलिस के अनुसार मामले में मर्ग कायम किया गया है। अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिये टोल पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरा हादासा चिंतामण थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि बड़नगर मार्ग धरमबड़ला के समीप रात को एक बाइक सवार को चार पहिया गाड़ी ने रौंद दिया था। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। युवक का शव जिला अस्पताल लाया गया और बाइक नबंर के साथ उसके पास मिले मोबाइल से पहचान के प्रयास शुरू किए। कुछ देर में ही परिजनों से संपर्क होने पर जिला अस्पताल आने के लिए कहा गया। परिजन अस्पता पहुंचे। जिन्होने बताया कि मृतक आशीष पिता बाबूलाल सेन (26) निवासी ग्राम सिलोदा रावल है। दो महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। वह जूना सोमवारिया में हेयर सेलून की दुकान संचालित करता है और प्रतिदिन रात 10 बजे तक दुकान बंद कर घर लौट आता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है।
