{"_id":"667a28c15f94345f8c0a59f9","slug":"ujjain-news-baba-mahakal-decorated-with-hemp-today-in-bhasmarti-wore-mund-mala-with-gold-and-silver-ornament-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्मारती में आज भांग से सजे बाबा महाकाल, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मुंड माला धारण की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्मारती में आज भांग से सजे बाबा महाकाल, सोने-चांदी के आभूषणों के साथ मुंड माला धारण की
Tue, 25 Jun 2024 07:47 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 07:47 AM IST
सार
आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर सोने-चांदी के आभूषणों से सजाया गया। मंदिर परिसर में भस्मारती के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शनों का लाभ लिया। आने वाले श्रद्धालुओं को पानी की व्यवस्था के लिए पंजाब एंड सिंध बैंक की दौलतगंज शाखा द्वारा दो वॉटर कूलर भी मंदिर परिसर में लगवाए गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भस्म आरती के दौरान सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया। इसके बाद प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि व मंगलवार के संयोग पर भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार कर सोने-चांदी के आभूषणों से बाबा महाकाल को सजाया गया, जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया, जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
वाटर कूलर दान में दिए
श्री महाकालेश्वर मंदिर में पंजाब एंड सिंध बैंक की दौलतगंज शाखा द्वारा 2 नग वाटर कूलर दान में दिए गए, जिसे मंदिर प्रबंध समिति के समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा 'गुरुजी' व सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा बैंक प्रतिनिधि को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन
