फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Attack on police who reached to release warranty in Pan Bihar case registered

Ujjain News: पान बिहार में वारंटी को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Sun, 27 Aug 2023 01:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 27 Aug 2023 01:41 PM IST
सार

उज्जैन जिले के पान बिहार में वारंटी को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर हमला हुआ है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

विज्ञापन
Ujjain News Attack on police who reached to release warranty in Pan Bihar case registered
पुलिस थाना घटिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन में घटिया थाना पुलिस शुक्रवार रात पान बिहार क्षेत्र से एक वारंटी को लेकर जा रही थी, जिसे बदमाशों ने हमला कर छुड़ा लिया। घटिया थाना पुलिस ने बताया कि घटिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक वीपी सिंह परिहार और सैनिक आत्माराम मारपीट के मामले में फरार आरोपी गट्ट सिंह निवासी महिदपुर रोड ग्राम पान बिहार को पकड़ने गए थे। गट्ट सिंह पुलिसकर्मियों के हाथ आ गया था और वे उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में उसके बेटे मिथुन और सुनील अपने चार साथियों के साथ आए और पुलिसकर्मियों को घेरकर उनके साथ हाथापाई की और झूमाझटकी कर गट्ट सिंह को छुड़ाकर ले गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


थानाप्रभारी आनंद भाबोर ने बताया कि पुलिसकर्मियों की शिकायत पर गट्टू और उसके बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ धारा- 186, 353, 341, 332, 352, 294, 506 व 34 में कायमी कर ली। पुलिस ने रात में एक आरोपी मिथुन को पकड़ लिया, जबकि अन्य की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed