{"_id":"6489b0ca26a58aeeda088cc9","slug":"ujjain-news-administration-got-thousands-of-income-from-angareshwar-mahadev-temple-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: अंगारेश्वर महादेव मंदिर से प्रशासन को हुई हजारों की आय, रसीदों से सबसे अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: अंगारेश्वर महादेव मंदिर से प्रशासन को हुई हजारों की आय, रसीदों से सबसे अधिक
Wed, 14 Jun 2023 05:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:51 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित अंगारेश्वर महादेव मंदिर से प्रशासन को हजारों रुपये की आय हुई है। इसमें रसीदों से सबसे अधिक आय प्राप्त होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
अंगारेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है। कई श्रद्धालुओं द्वारा भात पूजन, मंगल शांति और अन्य पूजन कराए जाते हैं। मंगल शांति भात पूजन की 438 रसीदें काटी जाती हैं। इससे मंदिर समिति को 64,550 रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन
अंगारेश्वर महादेव मंदिर पर साल 2016 सिंहस्थ में पहली बार दान पेटी स्थापित की गई थी, जिसके कारण लगातार आय में बढ़ोतरी होने लगी और साल 2018 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा यह निर्देशित किया गया कि जो पूजन अर्चन हो, उसकी शासकीय रसीद काटी जाए। तब से लगाकर आज तक लगातार अंगारेश्वर महादेव मंदिर में रसीदें काटी जा रही हैं। पहले की भांति देखे तो भात पूजन मंगल शांति करवाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई है, जिससे मंदिर की आय में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
इस बारे में जानकारी देते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष व अनुविभागीय अधिकारी घट्टिया धीरेंद्र पाराशर व तहसीलदार एवं सचिव प्रकाश परिहार व मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक प्रभारी गोपाल शर्मा द्वारा देते हुए बताया गया, वर्तमान में अंगारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे श्रद्धालुओं द्वारा अलग-अलग रूप से दान की रसीदें कटवाए जा रही हैं।
विज्ञापन
