फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: A young man who came to visit Mahakal died under suspicious circumstances

Ujjain: कानपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आये युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Sun, 03 Sep 2023 08:13 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Sep 2023 08:13 AM IST
सार

Ujjain News: कानपुर से बाबा महाकाल के दर्शन करने आये एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक रात को होटल में सोया था, लेकिन सुबह जगाने पर जागा नहीं। जिला चिकित्सालय में डॉ. ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Ujjain News: A young man who came to visit Mahakal died under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दोस्तों के साथ महाकाल दर्शन करने आये युवक की रात में संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसके बाद दोस्त शव को कानपुर ले गए। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि कानपुर का रहने वाला संतोष पिता प्रभात टंडन (35) चार दोस्तों के साथ देर शाम महाकाल दर्शन करने आया था। सभी मंदिर क्षेत्र की होटल में ठहरे थे। सुबह मंदिर जाने के लिये दोस्तों ने संतोष को जगाया तो वह नहीं उठा। होटलकर्मियों की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ड्यूटी कम्पाउंडर द्वारा संदिग्ध मौत का मामला होने की सूचना दी गई। मामले में मर्ग कायम कर परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने आने में असमर्थता जताई तो दोस्तों के साथ संतोष की बॉडी कानपुर भेज दी गई। बताया जा रहा है कि संतोष फायनेंस कंपनी में जॉब करता था। पुलिस के अनुसार संभवत: हार्ट अटैक से मौत होना प्रतीत हो रहा है। जिसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed