फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: A fight broke out between six women selling garlands outside Mahakal temple

Ujjain News: महाकाल मंदिर के बाहर माला बेचने वाली करीब छह महिलाओं के बीच हुई मारपीट; एएसपी ने दी ये समझाइश

Fri, 29 Dec 2023 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 29 Dec 2023 07:30 PM IST
सार

Fight Outside Mahakal Temple: एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि महाकाल मंदिर के बाहर रुद्राक्ष बेचने वाली महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। उसमें मंदिर के बाहर सड़क पर भक्तों को रुद्राक्ष बेचने वाली पारदी समाज की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ujjain News: A fight broke out between six women selling garlands outside Mahakal temple
आपस में मारपीट करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक ओर नववर्ष के मौके पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश भर से श्रद्धालु महाकालेश्वर मंदिर में पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर परिसर के बाहर सामान बेचने वाले लोगों के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छह से अधिक महिलाएं आपस में मारपीट करती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में महिलाओं की लड़ाई से श्रद्धालु भी भयभीत नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची। फिर पुलिस ने विवाद करने वाली महिलाओं के साथ ही अन्य लोगों को भी सख्ती से यह हिदायत दी कि अगर महाकाल मंदिर परिसर और मंदिर क्षेत्र के आसपास अब इस प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि महाकाल मंदिर के बाहर रुद्राक्ष बेचने वाली महिलाओं के बीच मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। उसमें मंदिर के बाहर सड़क पर भक्तों को रुद्राक्ष बेचने वाली पारदी समाज की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। वीडियो में करीब छह महिलाएं आपस में जूते-चप्पल और लात-घूंसो से एक दूसरे को पीटती हुई नजर आ रही हैं। एएसपी ने बताया कि इस घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर इन महिलाओं के साथ ही अन्य व्यापारियों को भी समझाइश दी जा चुकी है। समझाइश में कहा गया है कि अगर अब आप मंदिर परिसर के बाहर व्यापार करना चाहते हैं तो इससे हमें कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर अब इस प्रकार की घटना फिर घटित होती है और इससे धार्मिक नागरिक और उज्जैन की छवि खराब होती है तो फिर विवाद करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आए दिन होते रहते हैं विवाद
रुद्राक्ष की माला बेचने वाली महिलाओं के बीच विवाद होने की घटना कोई नई नहीं है। इसके पहले भी मंदिर परिसर के बाहर और रामघाट क्षेत्र के कई ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिसमें भिक्षा मांगने वाले, तिलक लगाने वाले और इसी प्रकार का व्यापार करने वाले कुछ लोग श्रद्धालुओं को घेर लेते हैं। और उनका पीछा तब तक नहीं छोड़ते जब तक वे या तो उनसे कोई सामग्री नहीं खरीद लेते या फिर उन्हें भिक्षा नहीं देते।


पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम समय-समय पर इन लोगों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई तो करती है। लेकिन त्योहारों पर ऐसे लोगों की भीड़ और भी बढ़ जाती है और वे रुपये कमाने के चक्कर में न सिर्फ विवाद करते हैं, बल्कि इस प्रकार के वीडियो वायरल होने से धार्मिक नगरी को भी शर्मसार करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed