फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: A devotee presented a crown of 500 grams of gold at Maa Baglamukhi Dham

Ujjain News: मां बगलामुखी धाम में आया गुप्त दान, श्रद्धालु ने मां को भेंट किया आधा किलो सोने का मुकुट

Fri, 04 Apr 2025 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 04 Apr 2025 04:52 PM IST
सार

यह गुप्त दान मंदिर के महंत 1008 पीर योगी राम नाथ महाराज ने साझा किया। नवरात्रि के दौरान यहां विशेष पूजन, अभिषेक और मिर्ची से हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं, जिनमें देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: A devotee presented a crown of 500 grams of gold at Maa Baglamukhi Dham
माता को भेंट किया सोने का मुकुट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्रि के पावन पर्व पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उज्जैन स्थित मां बगलामुखी धाम में एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर मां को आधा किलो वजन का सोने का मुकुट अर्पित किया। इस गुप्त दान की जानकारी मंदिर के महंत 1008 पीर योगी राम नाथ महाराज ने दी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजन और अभिषेक किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन



ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने पीतांबरा मां के किए दर्शन, बोले- धार्मिक नगरों में शराबबंदी माई के आशीर्वाद से संभव
विज्ञापन


महंत राम नाथ महाराज के अनुसार नवरात्रि के दौरान मां बगलामुखी की विशेष आराधना की जाती है और श्रद्धालु अपनी मनोकामना को लेकर पूजा-अर्चना करते हैं। जब उनकी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, तो वे माता को भेंट स्वरूप विभिन्न वस्तुएं अर्पित करते हैं। इसी क्रम में एक भक्त ने गुप्त रूप से मां बगलामुखी को 500 ग्राम सोने का मुकुट समर्पित किया, जो अब मंदिर में मां की प्रतिमा पर विराजमान है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में बगलामुखी धाम में विशेष अनुष्ठान और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढ़ें- भोपाल में हुआ 521 मीटर लंबी विशाल चुनरी यात्रा का भव्य आयोजन

नवरात्रि में होता है मिर्ची से हवन
उज्जैन के भैरवगढ़ में मां बगलामुखी माता मंदिर है। बगलामुखी माता मंदिर उज्जैन के सबसे सुंदर और आकर्षक मंदिरों में से एक है। बगलामुखी उज्जैन शहर में ही मौजूद है। बगलामुखी मंदिर उज्जैन में प्रतिदिन भक्तों का तांता लगा रहता है। मां बगलामुखी माता मंदिर की खासियत यह है कि यहां मंदिर में ही कई प्रमुख देवी-देवताओं के भी दर्शन का पुण्य लाभ भक्तों एक ही जगह मिलता है। यहां मौजूद है मां प्रत्यंगिरा जी माता मंदिर, श्री महाबली कालभैरव जी, श्री महावीर हनुमान जी, श्री खाटूश्याम बाबा, स्फटीक शिवलिंग, नवनाथ, नवगृह, नवदुर्गा, श्री शनिदेव, श्री मलंगनाथ सरकार की समाधि आदि। भारत के अन्य बगलामुखी मंदिरों की तरह ही यहां पर भी भक्तों की मनोकामना को पूर्ण करने के लिए मिर्ची से हवन यज्ञ किया जाता है। चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि में बगलामुखी माता मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed