{"_id":"64d769336d3cc30cac0fda09","slug":"ujjain-news-2-10-lakhs-lost-when-he-stopped-to-buy-bananas-know-what-is-the-matter-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: केले खरीदने के लिए रुका तो लगी 2.10 लाख की चपत, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: केले खरीदने के लिए रुका तो लगी 2.10 लाख की चपत, जानिए क्या है मामला
Sat, 12 Aug 2023 04:42 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 12 Aug 2023 04:42 PM IST
सार
उज्जैन में केले खरीदने रुके एक युवक के मौका देखकर उसका बैग चुरा लिया। उसमें 2.10 लाख रुपये रखे थे। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
केले खरीदने रुके युवक को लगी चपत.
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उज्जैन में केले खरीदने के लिए रुकना एक युवक को मंहगा पड़ गया। अज्ञात बदमाशों ने मौका मिलते ही उसका 2,10,000 रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। पुलिस की जांच में बैग में रखी बैंक पासबुक सड़क पर पड़ी मिली है।
विज्ञापन
उन्हेल थाना क्षेत्र के ग्राम लेकोड़ा आंजना निवासी महेश पिता भागीरथ जाट उन्हेल में जिला सहकारी मर्यादित बैंक गए थे। वहां उन्होंने 2.10 लाख रुपये निकाले। सीधे खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। जब वह बस स्टैंड पर केले खरीदने के लिये रुके तो उन्होंने अपना बैग बाइक के हैंडल पर टांगा और केले का भाव पूछने लगे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने रुपये से भरा बैग गायब कर दिया। महेश ने पैसे देने के लिए बेग देखा तो वह गायब था। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की। किसी को भी बैग लेकर जाते कोई दिखाई नहीं दिया। 2.10 लाख रुपये की लूट की खबर मिलते ही पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घटनाक्रम का पता करने पर सामने आया कि मामला चोरी का है। पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरों से जानकारी जुटाई। जिस स्थान पर बाइक खड़ी थी, वह कैमरे के जद में नहीं था। पुलिस ने आसपास सुराग तलाशने का प्रयास किया। करनावद मार्ग पर बैंक डायरी और दस्तावेज पड़े मिले। बदमाश ने दस्तावेज निकालकर फेंक दिए थे। बैग के साथ रुपये लेकर भाग निकला। वारदात में किसी नाबालिग के शामिल होने की बात कही जा रही है। उसके साथी भी वारदात के समय मौजूद रहे होंगे। उन्हेल थाना पुलिस के अनुसार मामले में चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। महेश के बैंक से बस स्टैंड तक आने वाले रास्ते पर लगे कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे है, ताकि पता लग सके कि उनका पीछा कौन कर रहा था।
विज्ञापन
