{"_id":"64ed7087e230e4388f096363","slug":"ujjain-new-record-of-devotees-coming-to-mahakaleshwar-in-sawan-month-2-3-crore-visitors-visited-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: सावन मास में महाकालेश्वर आने वाले भक्तों का बना नया रिकॉर्ड, 2.3 करोड़ दर्शनार्थियों ने किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: सावन मास में महाकालेश्वर आने वाले भक्तों का बना नया रिकॉर्ड, 2.3 करोड़ दर्शनार्थियों ने किए दर्शन
Tue, 29 Aug 2023 09:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 29 Aug 2023 09:43 AM IST
सार
Ujjain Mahakal: सावन मास में बाबा महाकाल के दर पर आने वाले भक्तों ने पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सावन मास के प्रारंभ से लेकर अब तक दो करोड़ तीन लाख से ज्यादा भक्त बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल के दर पर श्रद्धालुओं का सैलाब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रावण माह में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड आगमन हो रहा है। श्री महाकाल महालोक बनने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह के प्रारंभ 4 जुलाई 2023 से 28 अगस्त 2023 तक 2 करोड़ 3 लाख से अधिक भक्तों ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं की गणना करने के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई हेडकाउंट डिवाइस के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि विगत एक माह में ही उज्जैन शहर में दो करोड़ तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सामान्य दर्शनार्थियों के लिए सुगम, सुलभ व शीघ्र दर्शन की व्यवस्था की गई है। लगभग 30 से 35 मिनट के बीच दर्शन हो रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सरल, सुगम, सुलभ दर्शन हेतु प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाओ से सभी श्रद्धालुओं आसानी से दर्शन हो रहे है। इस बार अधिक मास होने के कारण बाबा महाकाल की कुल 10 सवारियों में से 8वीं सवारी नगर भ्रमण पर निकली, अगली नवम सवारी 4 सितंबर व अंतिम सवारी 11 सितंबर को निकाली जाएगी । इस दौरान अधिक श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे।
आधार कार्ड दिखाकर हो रहे उज्जैनवासियों को दर्शन
उज्जैन निवासियों के लिए द्वार क्रमांक एक अवन्तिका द्वार पर आधार कार्ड दिखाकर मंदिर में प्रवेश की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। जिससे कम समय मे श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हो सकें।
250 रुपये शुल्क चुकाकर हो रहे शीघ्र दर्शन
मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शीघ्र दर्शन की व्यवस्था हैं । जिसमें भक्त रुपये 250 /- प्रति श्रद्धालु के मान से भेंट राशि प्रदाय कर रसीद प्राप्त कर श्री महाकालेश्वर भगवान के शीघ्र दर्शन कर सकते हैं।