फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Nema Kulfi License Suspended In Mahakal Lok, Food Dept Cracks Down On Silver Vark

Ujjain: श्रावण में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, मिठाई-कुल्फी दुकानों पर मारा छापा,नेमा कुल्फी का लाइसेंस निलंबित

Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 04:30 PM IST
सार

त्योहार से पहले खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। महाकाल लोक में जांच के दौरान गंदगी और नियमों की अनदेखी मिलने पर नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस निलंबित किया गया। टीम ने कई प्रतिष्ठानों से नमूने भी लिए हैं।

विज्ञापन
Ujjain: Nema Kulfi License Suspended In Mahakal Lok, Food Dept Cracks Down On Silver Vark
कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के अधिकारी

विस्तार

श्रावण मास में महाकाल दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उज्जैन आने को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर में मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर रही है। इसी अभियान के तहत महाकाल लोक स्थित नेमा कुल्फी सेंटर का लाइसेंस गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया। टीम ने यहां से फालूदा और कुल्फी के सैंपल भी लिए हैं। इसके अलावा अन्य मिठाई दुकानों पर कार्रवाई कर नमूने जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन


खाद्य विभाग की टीम ने महाकाल लोक स्थित नेमा कुल्फी सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान स्टोरेज एरिया में गंदगी और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की बात सामने आई। लाइसेंस की शर्तों का पालन नहीं किए जाने पर विभाग ने प्रतिष्ठान का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। टीम ने फालूदा और कुल्फी के नमूने भी जब्त किए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा ने कहा कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावट और नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य विभाग की टीम ने सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद देवास गेट स्थित महादेव भाटी भंडार पर भी कार्रवाई की। इसके बाद रेलवे स्टेशन स्थित सपना स्वीट्स पर जांच कर काजू कतली सहित अन्य मिठाइयों के नमूने लिए गए। अधिकारियों के अनुसार इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dindori News: डिंडौरी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, खरमेर नदी उफान पर; कई पुल-पुलिया डूबे

सोने-चांदी के वर्क की भी होगी जांच
त्योहारों के मौसम को देखते हुए मिठाइयों पर इस्तेमाल होने वाले सोने-चांदी के वर्क की गुणवत्ता को लेकर भी प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। खाद्य अधिकारी बी.एस. देवलिया के अनुसार शुद्ध चांदी का वर्क आग के संपर्क में आने पर सिकुड़कर छोटी सफेद गेंद जैसा हो जाता है, जबकि एल्युमिनियम मिला वर्क काला पड़कर राख जैसा दिखाई दे सकता है।


विभाग के अनुसार बाजार में मिलने वाले कुछ सस्ते वर्क में एल्युमिनियम, लेड और कैडमियम जैसी धातुओं की मिलावट की आशंका रहती है। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय तक ऐसे मिलावटी वर्क का सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन तंत्र, किडनी, लिवर और तंत्रिका तंत्र पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

बता दें कि कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर चलाया जा रहा खाद्य विभाग का अभियान केवल त्योहारों तक सीमित नहीं है। विभाग पूरे वर्ष खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग और प्रतिष्ठानों की जांच कर रहा है। विभाग के अनुसार वर्ष 2025-26 में 420 सैंपल के लक्ष्य के मुकाबले 513 नमूने लिए गए, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 122 प्रतिशत है। वहीं अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 तक 140 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि श्रद्धालुओं और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मिलावट, अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed