फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: National workshop of National Education Policy from June 3, Governor will attend the closing session

Ujjain: राष्ट्रीय शिक्षा नीति की राष्ट्रीय कार्यशाला तीन जून से, समापन सत्र को संबोधित करने आएंगे राज्यपाल

Mon, 22 May 2023 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 22 May 2023 04:05 PM IST
सार

उज्जैन के माधव सेवा न्यास परिसर में तीन जून से तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला में न्यास के भारत भर से 400 दायित्ववान कार्यकर्ता प्रतिभागिता करेंगे। समापन सत्र को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Ujjain: National workshop of National Education Policy from June 3, Governor will attend the closing session
राज्यपाल मंगुभाई पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, विक्रम विश्वविद्यालय एवं भोज मुक्त विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला उज्जैन के माधव सेवा न्यास परिसर में आयोजित  की जा रही है। तीन से पांच जून तक आयोजित कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास से संबंधित प्रदर्शनी का शुभारंभ मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार 2 जून को सायंकाल 6 बजे करेंगे।
विज्ञापन


न्यास के प्रचार प्रसार प्रभारी डॉ. जफर महमूद ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यशाला के संचालन के लिए विक्रम विश्वविद्यालय के कार्य परिषद सभागार में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक अशोक कडेल, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रशांत पुराणिक, न्यास के प्रांत संयोजक डॉ. राकेश ढंड, राष्ट्रीय कार्यशाला के संयोजक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव पंड्या, माधव विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. एसएन शर्मा, डॉ. प्रेमलता चुटेल, डॉ. डीडी बेदिया, डॉ. राजेंद्र गुप्त, डॉ. नीरज सारवान, डॉ. प्रदीप लाखरे एवं विजय निगम ने आयोजित होने वाली कार्यशाला के कार्यों की समीक्षा की। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला में न्यास के भारत भर से 400 दायित्ववान कार्यकर्ता प्रतिभागिता करेंगे। कार्यशाला का समापन सत्र 5 जून को दोपहर 2:30 बजे होगा, जिसे मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगु भाई पटेल संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed