{"_id":"64ce24e2bb56abb8630745b6","slug":"ujjain-nagar-nigam-official-held-for-taking-rs-1500-bribe-he-was-threatening-other-staff-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: नगर निगम का दरोगा 1500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गैरहाजिरी न लगाने के लिए मांगे थे पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: नगर निगम का दरोगा 1500 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, गैरहाजिरी न लगाने के लिए मांगे थे पैसे
Sat, 05 Aug 2023 04:00 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 05 Aug 2023 04:00 PM IST
सार
उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन नगर निगम के एक दरोगा को 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। वह गैर हाजिरी न लगाने और बेटी की शादी के लिए पैसा दिलाने के एवज में रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
उज्जैन नगर निगम के दारोगा को घूस लेते पकड़ा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैर-हाजिरी नहीं लगाने और बेटी की शादी का चेक दिलवाने के नाम पर आवेदकों से 15 सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए उज्जैन नगर निगम का दारोगा पकड़ा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने उज्जैन में गायत्री नगर में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। उस समय वह आवेदक से रिश्वत की राशि ले रहा था।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को 4 अगस्त 2023 को शिकायत प्राप्त हुई थी। नगर निगम के दरोगा कृष्णपाल बोयत ने गैर-हाजिरी नही लगाने के और बेटी की शादी का चेक दिलवाने के लिए 1500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने पर लोकायुक्त एसपी ने ट्रैप दल गठित किया गया। शनिवार दोपहर को पौने तीन बजे रिश्वत की रकम गायत्री नगर महाकाल स्पेयर दुकान के सामने बोयट ने जैसे ही आवेदक अजीज सक्तार हेला से ली तो ट्रैप टीम ने उसे दबोच लिया। लोकायुक्त टीम में डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव भी शामिल थी। आगे की कार्यवाही चिमनगंज पुलिस थाने पर की गई।
विज्ञापन
