फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain MP Assembly Speaker Narendra Singh Tomar who came to see Baba Mahakal claims we will win 29 seats

Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शन करने आए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तोमर का दावा, एमपी में हम जीतेंगे 29 सीटें

Wed, 22 May 2024 09:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 09:26 PM IST
सार

उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने आए मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बड़ा दावा किया है। तोमर ने कहा, मध्यप्रदेश में हम 29 सीटें जीतेंगे।

विज्ञापन
Ujjain MP Assembly Speaker Narendra Singh Tomar who came to see Baba Mahakal claims we will win 29 seats
बाबा महाकाल के दर्शन किए नरेंद्र सिंह तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर बुधवार शाम को अल्प प्रवास पर उज्जैन आए। जहां उन्होंने सर्वप्रथम सर्किट हाउस पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट वार्ता की और उसके बाद वह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना और आशीर्वाद लेने पहुंचे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर हरसिद्धि मंदिर पर पहुंचे और यहां दर्शन के बाद ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज उज्जैन आए थे, जिन्होंने सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता की। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं से बड़ी आत्मीयता के साथ मिले और उनकी बातों को भी सुना। इस भेंट वार्ता के बाद नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए यह दावा किया कि मध्यप्रदेश में इस बार 29 की 29 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी विजय श्री होगी। जब पत्रकारों ने उनसे राजगढ़ और छिंदवाड़ा की सीटों की बात की तो उनका कहना था कि भाजपा ने सभी सीटों पर मेहनत की है, इसीलिए परिणाम 29 सीटों पर विजय श्री का ही आएगा।
विज्ञापन




आपने बताया कि बाबा महाकाल सबको सद्बुद्धि दें और अपनी कृपा बरसाए रखें। हम सदमार्ग पर चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे। बस यही बाबा महाकाल से कामना है। इस भेंट वार्ता के बाद नरेंद्र सिंह तोमर सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर आरती की और माथा टेककर बाबा महाकाल का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी द्वार के बाद श्री तोमर नंदी हॉल में पहुंचे, जहां उन्होंने ॐ नमः शिवाय का जाप किया। इसके बाद आप महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से मिलने भी पहुंचे। इस दौरान आपके साथ उज्जैन उत्तर के विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सोनू गहलोत, विशाल राजोरिया आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed