फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Molestation became the reason for the murder of a minor

Ujjain: छेड़छाड़ बनी नाबालिग की हत्या की वजह, पहले रेकी की और मौका मिलते ही घटना को अंजाम देकर भागे हत्यारे

Wed, 27 Mar 2024 12:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

कुछ समय पहले गणेश ने मुख्य आरोपी विजय के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था और रंजिश चली आ रही थी। गणेश की हत्या की उसके बाद से प्लानिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन
Ujjain: Molestation became the reason for the murder of a minor
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन जिले के तराना में शनिवार रात हुई नाबालिग की हत्या में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या छेड़छाड़ को लेकर हुई रंजिश में किया जाना सामने आया है। मृतक और मुख्य आरोपी एक ही समाज से थे।
विज्ञापन


एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि तराना थाना क्षेत्र के बगोदा में रहने वाला गणेश पिता मायाराम डाबी (17) शनिवार रात परिवार के साथ ग्राम में लगा मेला देखने गया था। जहां रात 12 बजे लौटते वक्त उसे रास्ते में हनुमान टेकरी के पास बाइक से आए चार युवकों ने रोका और चाकू डंडे से हमला कर दिया। गणेश के साथ उसके परिवार का एक युवक और युवती थे, जिन्होंने गणेश पर हमला करने वालों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक युवक ने गणेश पर चाकू से तीन-चार वार कर दिए और भाग निकले। गणेश खून से लथपथ हो गया था। उसे लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हत्या की सूचना मिलने पर टीआई रमेश कलथिया टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गये थे। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया और मृतक के साथ मेला देखने गए परिवार की युवक-युवती से पूछताछ कर आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए गए। इस दौरान सामने आया कि हत्या में समाज का ही रहने वाला विजय पिता पिता मांगीलाल डाबी और उसके साथी थे। पुलिस ने रात में ही बगोदा में रहने वाले विजय के यहां दबिश दी और तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। जिसने पूछताछ में लखन मोंगिया निवासी तराना, आकाश गेहलोत ग्राम बरोठिया और अर्जुन मोंगिया निवासी ग्राम बहादूरखेड़ा के साथ हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों से पूछताछ में सामने आया कि कुछ समय पहले गणेश ने मुख्य आरोपी विजय के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी, जिसको लेकर विवाद हुआ था और रंजिश चली आ रही थी। गणेश की हत्या की उसके बाद से प्लानिंग की जा रही थी। रात में जब गणेश की मेला जाने की खबर मिली तो योजना बनाकर चारों मेले पहुंच गए थे और गणेश पर नजर रखना शुरू कर दिया। जैसे ही वह मेले से घर जाने के लिए निकला उसे रास्ते में घेरकर हमला कर दिया। एएसपी के अनुसार हत्या में एक नाबालिग की भूमिका भी होना सामने आ रही है। जिसने मेले में गणेश की रैकी कर आरोपियों को पूरी सूचना दी थी, जिसके संबंध में जांच की जा रही है। फिलहाल चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। जिनसे चाकू और बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed