{"_id":"65c22645c7f18257c408d14e","slug":"ujjain-mla-collector-mayor-corporation-president-reached-mother-shipra-ghat-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: कैसे बने 30 लाख दीपों का वर्ल्ड रिकार्ड, विधायक-कलेक्टर-महापौर-निगम अध्यक्ष पहुंचे मां शिप्रा के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: कैसे बने 30 लाख दीपों का वर्ल्ड रिकार्ड, विधायक-कलेक्टर-महापौर-निगम अध्यक्ष पहुंचे मां शिप्रा के घाट
Tue, 06 Feb 2024 07:23 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Feb 2024 07:23 PM IST
सार
उज्जैन में मंगलवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा शिप्रा के घाटों का निरीक्षण किया। साथ ही यहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
मां शिप्रा घाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धार्मिक नगरी उज्जैन में आगामी नौ अप्रैल 2024 गुड़ी पड़वा के अवसर पर शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत क्षिप्रा के पावन तटों पर 30 लाख दीप प्रज्जवलित करते हुए रोशन किया जाएगा एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
इसे लेकर मंगलवार को विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा शिप्रा के घाटों का निरीक्षण किया गया। साथ ही यहां की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन
शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव को लेकर नगर पालिक निगम द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने घाटों का निरीक्षण करते हुए यहां की व्यवस्थाएं देखी एवं महोत्सव की तैयारियों के संबंध में चर्चा करते हुए घाटों के चयन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही अन्य आवश्यक व्यवस्था निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पाइप लाइन के लीकेज को सुधारने का कार्य लगातार जारी
कान्ह डायवर्सन की पाइप लाइन के लीकेज को सुधारने व गड्ढे को भरने का कार्य सतत रूप से जारी रहा है। नगर निगम पीएचई विभाग का अमला एवं जल संसाधन विभाग की टीम सतत कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, निगम आयुक्त आशीष पाठक द्वारा स्थल निरीक्षण करते हुए कार्य को सावधानीपूर्वक शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पीएचई अधिकारीयों द्वारा बताया गया कि पीएचई विभाग द्वारा 100 मीटर की नवीन लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें से लगभग 50 मीटर की लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। संभवतः बुधवार से शहर में नियमित रूप से जलप्रदाय किया जाएगा। पीएचई विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि उक्त 100 मीटर की नई पाइप लाइन डाली जाने से भविष्य में इस प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
