{"_id":"64cb90cdad6dcb0eec0a1bba","slug":"ujjain-minor-miscreant-entered-the-house-to-steal-when-the-old-man-woke-up-from-sleep-attacked-him-with-a-tool-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Crime: चोरी करने घर में घुसा नाबालिग बदमाश, नींद से जागे बुजुर्ग ने पकड़ा तो औजार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Crime: चोरी करने घर में घुसा नाबालिग बदमाश, नींद से जागे बुजुर्ग ने पकड़ा तो औजार से किया हमला
Thu, 03 Aug 2023 06:06 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 03 Aug 2023 06:06 PM IST
सार
उज्जैन में नाबालिग बदमाश चोरी करने के लिए बुजुर्ग की घर में घुस गया। नींद से जागे बुजुर्ग ने जैसे ही बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो उसने औजार से हमला कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर नाबालिग चोर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखता नाबालिग चोर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उज्जैन में चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे नाबालिग बदमाश को नींद से जागे बुजुर्ग ने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान बदमाश ने बुजुर्ग पर औजार से हमला कर दिया। पुलिस ने घटना शिनाख्त कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान कर नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सोने की चेन और नकदी नाबालिग से बरामद की। वहीं, कुछ दिनों पहले हुई अलखधाम वारदात का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सुभाष नगर स्थित बैंक कॉलोनी में सतयुग रेस्टोरेंट संचालक दयाराम का मकान है। सोमवार-मंगलवार रात दो बजे के लगभग नाबालिक चोर उनके मकान की पहली मंजिल पर सीढ़ी के रास्ते गैलरी तक पहुंचा। उसके बाद बदमाश ने अलमारी खोलकर सोने की चेन और 12 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। नाबालिग बदमाश अन्य सामान चुराने का प्रयास कर रहा था, उसी दौरान आहट सुनकर दयाराम लालवानी की नींद खुल गई। उन्होंने नाबालिग को घर में देख पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने ताला तोड़ने के औजार से सिर पर तीन-चार वार कर दिए। उसके बाद नाबालिग कूदकर भाग गया। दयाराम लालवानी ने मामले की सूचना नीलगंगा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखा, जिसके आधार पर नाबालिग बदमाश की पहचान हो पाई।
विज्ञापन
इस वारदात का भी हो गया खुलासा...
नाबालिग ने 22 जून को दिनदहाड़े शास्त्री नगर में रहने वाले अखिलेश राठौर के मकान में भी वारदात को अंजाम दिया था, जिसकी तलाश कर उसे बुधवार को हिरासत में ले लिया गया। उसके पास से सोने की चेन और 12 हजार रुपये बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
