{"_id":"674a7d418b538ba017058b63","slug":"ujjain-mahakaleshwar-temple-news-baba-mahakal-s-bhasma-aarti-done-after-the-makeup-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, श्रृंगार के बाद की गई भस्म आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने के लिए सुबह 4 बजे जागे बाबा महाकाल, श्रृंगार के बाद की गई भस्म आरती
Sat, 30 Nov 2024 08:19 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 30 Nov 2024 08:19 AM IST
सार
आज भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का त्रिपुंड और सूर्य लगाकर श्रृंगार किया गया और गले में फूलों की माला पहनाकर उन्हें सजाया गया। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के सभी ने दर्शन किए।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान शनिवार को बाबा महाकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया। सैकड़ों लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। भक्तों को दर्शन देने के लिए बाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। जिसके बाद भस्म आरती की गई।
विज्ञापन
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि मार्गशीष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शनिवार कोबाबा महाकाल सुबह 4 बजे जागे। भगवान वीरभद्र और मानभद्र की आज्ञा लेकर मंदिर के पट खोले गए। सबसे पहले भगवान को गर्म जल से स्नान कराया गया, पंचामृत अभिषेक के बाद केसर युक्त जल अर्पित किया गया।
विज्ञापन
आज भस्म आरती से पहले बाबा महाकाल का त्रिपुंड और सूर्य लगाकर श्रृंगार किया गया और गले में फूलों की माला पहनाकर उन्हें सजाया गया। बाबा महाकाल के इस आलौकिक स्वरूप के सभी ने दर्शन किए। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के द्वारा बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने नंदी हॉल और गणेश मंडपम से बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन किए और भस्म आरती की व्यवस्था से लाभान्वित हुए। श्रद्धालुओं ने इस दौरान बाबा महाकाल के निराकार से साकार होने के स्वरूप का दर्शन कर जय श्री महाकाल का उद्घोष भी किया।
