{"_id":"661c94b575a391c1c90d3557","slug":"ujjain-mahakaleshwar-mandir-baba-mahakal-dressed-in-jatadhari-form-in-bhasma-aarti-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला पहनकर भक्तों को दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: भस्म आरती में जटाधारी स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, मुंडमाला पहनकर भक्तों को दिए दर्शन
Mon, 15 Apr 2024 08:15 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 15 Apr 2024 08:15 AM IST
सार
Bhasma Aarti Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सोमवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल का जटाधारी स्वरूप में मुंड माला से श्रृंगार किया गया था। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई।
विज्ञापन
जटाधारी स्वरूप में करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bhasma Aarti Today: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और पुष्पों की माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि सोमवार की भस्म आरती में बाबा महाकाल का जटाधारी स्वरूप में मुंड माला से श्रृंगार किया गया था। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
