{"_id":"6646c1367d491113d2078f65","slug":"ujjain-mahakaleshwar-mandir-baba-mahakal-dressed-in-form-of-ardhanarishwar-in-bhasmarti-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भस्मारती में अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भस्मारती में अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भगवान शिव और मां पार्वती के रूप में दिए दर्शन
Fri, 17 May 2024 08:00 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 17 May 2024 08:00 AM IST
सार
Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि भस्मआरती में बाबा महाकाल का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसमें एक ओर भगवान शिव तो दूसरी ओर माता पार्वती के रूप में उन्हें सजाया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Mahakal Bhasm Aarti Photo Today:विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि नवमी तिथि पर शुक्रवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का अर्द्धनारीश्वर स्वरूप में श्रृंगार किया गया। जिसमें एक और भगवान शिव तो दूसरी और माता पार्वती के रूप में श्रृंगार कर द्राक्ष और मुंड माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
