{"_id":"664027df67bf386891002185","slug":"ujjain-mahakaleshwar-mandir-baba-mahakal-decorated-with-sun-on-his-mask-in-bhasmarti-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: मस्तक पर सूर्य लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में किया गया भांग से श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: मस्तक पर सूर्य लगाकर सजे बाबा महाकाल, भस्मारती में किया गया भांग से श्रृंगार
Sun, 12 May 2024 09:41 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 12 May 2024 09:41 AM IST
सार
Mahakal Bhasm Aarti Photo Today: आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि पंचमी तिथि पर रविवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
करें बाबा महाकाल के दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज वैसाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन
आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि पंचमी तिथि पर रविवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल का भांग से श्रृंगार किया गया और उनके मस्तक पर सूर्य बनाकर फूलों की माला पहनाकर भगवान को सजाया गया। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन
