फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Entry in Mahakaleshwar Mandir Sanctum Sanctorum to Be Prohibited for 70 Days

Ujjain Mahakal: महाकाल के गर्भगृह में 70 दिन प्रवेश पर रहेगा प्रतिबंध, प्रसाद के लड्डू लेना भी होगा महंगा

Mon, 26 Jun 2023 10:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 10:48 AM IST
सार

Mahakal Ujjain : महाकाल समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। तय हुआ है कि 4 जुलाई से 11 सितंबर तक श्री महाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान 1500 रुपये के जलाभिषेक की रसीद भी बंद रहेगी। 

विज्ञापन
Ujjain News: Entry in Mahakaleshwar Mandir Sanctum Sanctorum to Be Prohibited for 70 Days
महाकाल के गर्भगृह में दर्शन व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के गर्भगृह में सावन-भादो में 70 दिनों तक दर्शनार्थियों का प्रवेश पूरी तरह बंद रखने पर सहमति बन गई है। इस दौरान किसी वीआईपी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही 11 जुलाई से उज्जैन के दर्शनार्थियों को अलग द्वार से मंदिर में प्रवेश मिलेगा। लड्डू प्रसाद की कीमत अब 360 रुपये किलो से बढ़ाकर 400 रुपये किलो करने का निर्णय भी श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में पास हुआ है।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक श्री महाकाल महालोक कंट्रोल रूम में कलेक्टर एवं अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें श्री महाकालेश्वर भगवान की दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था के संबंध में निर्णय लिया गया कि 4 जुलाई से 11 सितंबर तक श्री महाकालेश्वर भगवान के गर्भगृह दर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान 1500 रुपये के जलाभिषेक की रसीद भी बंद रहेगी। साथ ही श्रद्धालुओं के सरल सुलभ दर्शन के लिए प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इससे सभी श्रद्धालुओं को आसानी से दर्शन हो सकें। श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण-भादो मास के दौरान प्रातःकालीन होने वाली भस्मआरती में चलित भस्मार्ती दर्शन व्यवस्था रहेगी, जिसमें श्रद्धालु बिना पंजीयन के चलित रूप से (बिना रुके) भस्मार्ती के दर्शन कर सकेंगे। 
विज्ञापन

 

Ujjain News: Entry in Mahakaleshwar Mandir Sanctum Sanctorum to Be Prohibited for 70 Days
महाकाल समिति की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। - फोटो : अमर उजाला
बैठक में निर्णय लिया गया कि श्रावण-भादो माह में पहले से अनुमति प्राप्त कावड़ यात्री शनिवार, रविवार एवं सोमवार को छोड़कर मंगलवार से शुक्रवार तक द्वार क्रमांक 1 अथवा 4 से मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश कर सकेंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर में आगंतुक श्रद्धालुओं की अत्यधिक संख्या होने से समयाभाव के कारण उज्जैन शहर में निवासरत श्रद्धालुओं की महाकाल के प्रति धार्मिक आस्था देखते हुए पृथक से दर्शन व्यवस्था बनाई जा रही है। 11 जुलाई 2023 को महापौर मुकेश टटवाल द्वारा स्थानीय जन सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था का शुभारंभ किया जाएगा। 

लड्डू प्रसाद अब 400 रुपये किलो
प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को लागत मूल्य पर लड्डू प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है। मंदिर को वित्तीय हानि न हो इसके लिए लड्डु प्रसाद लागत मूल्य की गणना की गई। वर्तमान में लड्डू प्रसाद लागत रु . 400.84 रुपये प्रतिकिलो आ रही है। इस प्रकार मंदिर को 40.84 रुपये की वित्तीय हानि हो रही है। लड्डू प्रसाद की दर में 100 ग्राम का पैकेट 40 रुपये के स्थान पर 50 रुपये, 200 ग्राम का पैकेट 80 के स्थान पर 100 रुपये, 500 ग्राम का पैकेट 180 के स्थान पर 200 रुपये तथा एक किलो का पैकेट 360 के स्थान पर 400 रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed