फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Playback singer Shaan reached the temple of Baba Mahakal

Ujjain Mahakal: पार्श्व गायक शान ने चांदी द्वार से अर्पित किया महाकाल को जल; बोले- बार-बार आना चाहता हूं दरबार

Thu, 25 Jan 2024 01:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 25 Jan 2024 01:40 PM IST
सार

प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी ने मीडिया से कहा कि जब से मैंने बाबा महाकाल का गाना गया है तभी से मुझे बाबा महाकाल का बुलावा बार-बार आ रहा है इस वर्ष में दो बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुका हूं।

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Playback singer Shaan reached the temple of Baba Mahakal
महाकाल मे दरबार पहुंचे गायक शान। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर मे आज सुबह प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी (शान) परिवार सहित बाबा महाकाल के दरबार मे पहुंचे जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा महाकाल के भक्ति मे लीन नजर आए और जय श्री महाकाल का उद्घोष करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी (शान) बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने धर्मपत्नी राधिका मुखर्जी और बेटे के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान शांतनु मुखर्जी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने परिवार सहित महामृत्युंजय मंत्र के साथ बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए कलश पुजारी को सौंपा। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रसिद्ध गायक शांतनु मुखर्जी ने मीडिया से कहा कि जब से मैंने बाबा महाकाल का गाना गया है तभी से मुझे बाबा महाकाल का बुलावा बार-बार आ रहा है। इस वर्ष में दो बार बाबा महाकाल के दर्शन करने आ चुका हूं और मेरी बाबा महाकाल से यही कामना है कि वह मुझे बार-बार यहां बुलाए। मीडिया से चर्चा करते हुए भी शांतनु मुखर्जी ने जय श्री महाकाल का जयकारा भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed