{"_id":"64f191c199cc3876df030748","slug":"ujjain-mahakal-minister-gaurishankar-bisen-visited-baba-mahakal-anointed-kotilingeshwar-mahadev-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कोटिलिंगेश्वर महादेव का किया अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कोटिलिंगेश्वर महादेव का किया अभिषेक
Fri, 01 Sep 2023 12:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:54 PM IST
सार
Ujjain Mahakal: मंत्री गौरीशंकर बिसेन शुक्रवार को बाबा महाकाल का दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल का दर्शन और पूजन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर में मंत्री गौरीशंकर बिसेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदा घाटी विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के मंत्री गौरीशंकर बिसेन उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल का नंदी हाल से पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित ओम गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री गौरी शंकर बिसेन उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम बाबा महाकाल के दर्शन किए। नदी हॉल में ध्यान लगाए और उसके बाद बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के पक्ष में कोटि तीर्थ पहुंचे, जहां उन्होंने श्री कोटिलिंगेश्वर महादेव का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से राकेश श्रीवास्तव, भीमराज खाडेगर व पवन शर्मा द्वारा मंत्री बिसेन का श्री महाकालेश्वर भगवान का चित्र, दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया।
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के निर्देशों का किया पालन
मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के निर्देशों का पालन करते हुए नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल के दर्शन किए। बता दें, श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में इन दिनों पंडित और पुजारी गणों के अलावा सभी का प्रवेश वर्जित है। जिसका पालन मंत्री द्वारा भी किया गया और नंदीहाल से भगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के निर्देशों का किया पालन
मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के निर्देशों का पालन करते हुए नंदी हॉल से ही बाबा महाकाल के दर्शन किए। बता दें, श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भग्रह में इन दिनों पंडित और पुजारी गणों के अलावा सभी का प्रवेश वर्जित है। जिसका पालन मंत्री द्वारा भी किया गया और नंदीहाल से भगवान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
