फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: In view of the New Year crowd, a hospital was built in the Mahakal temple

Ujjain Mahakal: नववर्ष की भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर में बनाया अस्पताल, पांच एंबुलेंस भी की तैनात

Mon, 01 Jan 2024 07:53 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 07:53 AM IST
सार

महाकाल की नगरी में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी महाकाल के भक्तों के लिए 5 जनवरी तक के लिए लगा दी है। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: In view of the New Year crowd, a hospital was built in the Mahakal temple
महाकाल की नगरी भीड़ की स्थिति को देखते जगह-जगह एंबुलेंस तैनात की गई. है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में नए साल के 5 जनवरी तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपने स्तर पर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी महाकाल के भक्तों के लिए 5 जनवरी तक के लिए लगा दी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए महाकालेश्वर मंदिर के अलावा कालभैरव, मंगलनाथ मंदिर और सिद्धवट पर भी एंबुलेंसों को 24 घंटे के लिए तैनात किया है। 
विज्ञापन


उज्जैन में नए वर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल सहित अन्य देव दर्शन के लिए आएंगे। इस दौरान बीमार श्रद्धालुओं को उपचार की जरूरत भी पड़ेगी। इसी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग उज्जैन ने महाकालेश्वर मंदिर में 50 डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। जो कि 24 घंटे अपनी सेवाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराएंगे। महाकालेश्वर मंदिर के लिए 4 टीमें लगाई गई हैं। इनमें से एक टीम त्रिवेणी संग्रहालय में बनाए गए 5 बिस्तर अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। दूसरी टीम मंदिर परिसर, तीसरी टीम मानसरोवर भवन, चौथी टीम महाकाल लोक कंट्रोल रूम पर अपनी सेवाएं देगी। 
विज्ञापन


नए वर्ष की 5 जनवरी तक लगभग 10 से 12 लाख श्रद्धालु भगवान महाकाल और अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसी को देखते हुए 7 एम्बुलेंस महाकालेश्वर मंदिर, एक-एक एम्बुलेंस कालभैरव, मंगलनाथ और सिद्धवट घाट पर लगाई गई हैं। जो कि 24 घंटे तैनात रहेंगी। महाकालेश्वर मंदिर में एंबुलेंस सेवा 5 जनवरी तक चलेगी, जबकि उपरोक्त तीन मंदिरों में एम्बुलेंस सेवा  स्वास्थ्य विभाग उज्जैन ने डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की तीन टीमों को सेवा में लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed