फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: Cricketer Umesh Yadav reached Baba Mahakal's Temple with wife Tania

Ujjain Mahakal: बाबा महाकाल के दरबार में पत्नी तानिया को लेकर पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, ट्विटर पर लिखा मंत्र

Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Jul 2023 07:07 PM IST
सार

बाबा महाकाल के दरबार में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर उमेश यादव पत्नी तानिया के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया और नंदीहॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: Cricketer Umesh Yadav reached Baba Mahakal's Temple with wife Tania
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तेज गेंदबाज उमेश यादव, साथ में पत्नी तानिया भी थीं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वैसे तो गुरु पूर्णिमा पर पर गुरुजनों का आशीष लिया जाता है लेकिन सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर उमेश यादव पत्नी तानिया के साथ पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन व अभिषेक किया और नंदीहॉल में बैठकर ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। यह दंपती बाबा महाकाल की भस्म आरती में ही भगवान का आशीष लेने आए थे, लेकिन उनके उज्जैन आने की जानकारी उमेश यादव ने खुद अपने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से दी है। 
विज्ञापन


आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर इंडियन क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर उमेश यादव पत्नी तान्या के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने पूरी भस्मआरती देखने के पश्चात गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया। इस दौरान क्रिकेटर उमेश यादव धोती पहने नजर आए तो उनकी पत्नी तानिया गुलाबी साड़ी पहनकर भगवान का पूजन अर्चन अभिषेक करती दिखाई दीं। यादव दंपती ने नंदी हॉल में बैठकर मंत्रों का जाप भी किया। 
विज्ञापन


टि्वटर पर पोस्ट डालकर लिखे यह शिव मंत्र 
उमेश यादव ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद पत्नी तानिया के साथ अपनी कुछ फोटो ट्विटर पर साझा की है, जिसमें उन्होंने ॐ नमस्ते अस्तु भगवन विश्र्वेश्र्वराय महादेवाय त्र्यम्बकाय त्रिपुरान्तकाय त्रिकालाग्निकालाय कालाग्निरुद्राय नीलकण्ठाय मृत्युंजयाय सर्वेश्र्वराय सदाशिवाय श्रीमन् महादेवाय नमः जैसा मंत्र लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed