फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Mahakal: BJYM workers broke barricades and entered Nandi Hall, misbehaved with security personnel

Ujjain Mahakal: भाजयुमो कार्यकर्ता बैरिकेड्स तोड़कर घुसे नंदी हॉल में, सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी, दो पर FIR

Wed, 10 Aug 2022 11:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Aug 2022 11:04 PM IST
सार

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की गई। इस दौरान भक्तों में अफरातफरी रही। देर शाम दो लोगों के खिलाफ एफआईआर कर ली गई है। 

विज्ञापन
Ujjain Mahakal: BJYM workers broke barricades and entered Nandi Hall, misbehaved with security personnel
भाजयुमो के कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़कर मंदिर के नंदी हॉल में घुसने लगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह हंगामे की स्थिति बन गई। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंदिर में घुसने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की गई। इस दौरान भक्तों में अफरातफरी का माहौल नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारी बगले झांकते नजर आए। 
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या उज्जैन पहुंचे थे। सुबह जब  वे मंदिर में दर्शन कर रहे थे, कुछ कार्यकर्ता गर्भगृह में चले गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे भाजयुमो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्र हो गए। पहले तो वे नंदी हॉल से दर्शन करते रहे, फिर बैरिकेड तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। जब सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो बैरिकेड्स को गिरा दिया। सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी की। ये हंगामा कार्यकर्ता तेजस्वी से मिलने के लिए कर रहे थे। 
विज्ञापन


इस हंगामे के बीच दर्शन करने पहुंचे आम श्रद्धालु सहमे नजर आए। कुछ भक्त तो बिना दर्शन किए ही मंदिर से बाहर हो गए। बताया जाता है कि भक्तों ने शिकायत के लिए अधिकारियों को भी तलाशा, पर कोई मिला नहीं। मीडिया ने जब मंदिर में बनी स्थिति को लेकर अधिकारियों को कॉल किया गया तो संपर्क नहीं हो पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लोगों के विरुद्ध FIR
सारे घटनाक्रम के बाद महाकाल मंदिर समिति ने शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने फुटेज देखकर एफआईआर दर्ज की है। अभी दो कार्यकर्ताओं को नामजद आरोपी बनाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed