{"_id":"65b5d02663d1a3e79d004696","slug":"ujjain-mahakal-baba-mahakal-decorated-in-the-form-of-shri-ganesh-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain Mahakal: श्री गणेश स्वरूप में शृंगारित हुए बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain Mahakal: श्री गणेश स्वरूप में शृंगारित हुए बाबा महाकाल, दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
Sun, 28 Jan 2024 09:43 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:43 AM IST
सार
Ujjain Mahakal Photo Today : भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलो के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर शृंगारित किया गया।
विज्ञापन
उज्जैन महाकाल
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया रविवार पर आज भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में आलोकित शृंगार किया गया। इस दौरान बाबा महाकाल के शृंगार में आज त्रिपुंड का उपयोग किया गया। साथ ही आभूषण भी अर्पित किए गए। फिर उन्होंने भस्म रमाई गई। इस दिव्य स्वरूप के दर्शन हजारों भक्तों ने किए।
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह होने वाली भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही मंदिर में सर्वप्रथम पुजारी और पुरोहितों के द्वारा भगवान श्री गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया गया। जिसके बाद कपूर आरती की गई। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर फलो के रस से बने पंचामृत से किया गया और भगवान को बिल्व पत्र अर्पित कर और मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर शृंगारित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर महानिवार्णी अखाड़े की ओर से बाबा महाकाल को भस्म अर्पित की गई।
भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का श्री गणेश स्वरूप में शृंगार किया गया और मुकुट धारण करवाकर आभूषण भी पहनाए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।