फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Madhavi Raje Scindia's Ashti Kalash Yatra reached Ujjain, immersion took place at Ramghat.

Ujjain: माधवी राजे सिंधिया की अस्थि कलश यात्रा पहुंची उज्जैन, शहरवासियों ने बरसाए फूल, रामघाट पर हुआ विसर्जन

Fri, 24 May 2024 11:51 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 May 2024 11:51 AM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताश्री राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी का अस्थि कलश शुक्रवार को उज्जैन पहुंचा। कलश यात्रा के रूप में शहर भ्रमण के बाद रामघाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। 

विज्ञापन
Ujjain: Madhavi Raje Scindia's Ashti Kalash Yatra reached Ujjain, immersion took place at Ramghat.
उज्जैन में माधवी राजे सिंधिया की अस्थियां विसर्जित की गईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माताश्री राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी का अस्थि कलश शुक्रवार को उज्जैन पहुंचा। रामघाट पर अस्थियों का विसर्जन किया गया। 
विज्ञापन


शहर में यह अस्थि कलश यात्रा निकाले जाने के पहले कलश को संख्याराजे धर्मशाला देवासगेट पर रखा गया, जहां पर शहर के प्रतिष्ठित जनों द्वारा पुष्पांजलि के माध्यम से राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्वालियर से राजमाता माधवी राजे सिंधिया के अस्थि कलश को शिंदे मंडली के सदस्य पांडुरंगा राव और महल के अधिकारी संग्राम सिंह उज्जैन लेकर पहुंचे थे। लगभग एक घंटे तक श्रद्धांजलि सभा के बाद रथ के माध्यम से यह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें रथ पर हे राम जैसे भजन बज रहे थे तो वही सिंधिया परिवार व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जुड़े लोगों द्वारा राजमाता अमर रहे जैसे नारे भी लगाए जा रहे थे। यह अस्थि कलश यात्रा देवासगेट, संख्याराजे धर्मशाला से प्रारंभ होकर मालीपूरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नईसड़क, कंठाल, गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, शगुन गार्डन होते हुए रामघाट पर पहुंची। अनेक संगठनों ने श्रद्धा से इस यात्रा पर फूल बरसाए और राज माता की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन

 

Ujjain: Madhavi Raje Scindia's Ashti Kalash Yatra reached Ujjain, immersion took place at Ramghat.
श्रद्धांजलि सभा के बाद रथ के माध्यम से कलश यात्रा निकाली गई - फोटो : सोशल मीडिया

मोक्षदायिनी में हुआ अस्थियों का विसर्जन
मां शिप्रा को मोक्षदायनी कहा जाता है। इसीलिए राजमाता माधवी राजे सिंधिया की अस्थियों का विसर्जन करने के लिए उज्जैन लाया गया, जहां आज रामघाट पर विशेष मुहूर्त में पूजन अर्चन के बाद इन अस्थियों का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed