फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Lucknow devotee donated printer to Mahakal temple, also gave 400 copies of Shiv Chalisa to the devotee

Ujjain: लखनऊ के भक्त ने महाकाल मंदिर में भेट किया प्रिन्टर, भक्तों के लिए शिव चालीसा की 400 प्रतियां भी दीं

Fri, 12 Jan 2024 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 10:22 PM IST
सार

श्री महाकाल भक्त मंडल, लखनऊ से पधारे सदस्यगणों ने भगवान श्री महाकाल की सेवा में कम्प्यूटर प्रिन्टर भेंट किया। 'श्री शिव-चालीसा' की 400 प्रतियां भी भक्तजनों के वितरण के लिए प्रदान कीं। 

विज्ञापन
Ujjain: Lucknow devotee donated printer to Mahakal temple, also gave 400 copies of Shiv Chalisa to the devotee
लखनऊ के भक्त ने बाबा महाकाल की सेवा में प्रिंटर भेंट किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाबा महाकाल के दर्शन करने आए लखनऊ के भक्त ने बाबा के चरणों में प्रिंटर और शिव चालीसा भेंट की है। वे आए तो दर्शन करने थे लेकिन जब उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं देखी तो उन्होंने अनायास ही यहां दर्शन करने के बाद प्रिंटर और शिव चालीसा मंदिर में भेंट करने की बात श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के मंदिर अधिकारी आर के तिवारी से कही।
विज्ञापन


बताया जाता है कि श्री महाकाल भक्त मंडल, लखनऊ से पधारे सदस्यगणों ने भगवान श्री महाकाल की सेवा में कम्प्यूटर प्रिन्टर भेंट किया। वर्तमान में दर्शनार्थियों की सेवा के लिए सभी काउंटर यथा प्रसाद, दान, भेंट, अतिथि निवास, अन्नक्षेत्र आदि में त्वरित सेवा हेतू कंप्यूटरीकृत रसीद दी जाती है। लखनऊ के भक्तगणों ने 'श्री शिव-चालीसा' की 400 प्रतियां भी भक्तजनों के वितरण के लिए प्रदान कीं। मंदिर अधिकारी आर के तिवारी ने सभी का सम्मान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed