फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain Lord Krishna school decorated with kites sesame dishes served

Ujjain: पतंगों से सजी भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला, तिल के पकवानों का लगा भोग, सर्दी अनुरूप वस्त्र भी पहनाए

Sat, 14 Jan 2023 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Jan 2023 04:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला पतंगों से सजाई गई। साथ ही श्रीकृष्ण को कई पकवानों का भोग भी लगाया गया।

विज्ञापन
Ujjain Lord Krishna school decorated with kites sesame dishes served
भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली सांदीपनि आश्रम में आज यानी 14 जनवरी से दो दिवसीय मकर संक्रांति पर्व की शुरूआत हो गई है। मंदिर के पुजारी पंडित रूपम व्यास ने बताया, भगवान की पाठशाला में इस बार लोक परंपरा और शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दो दिन उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


पंडित रूपम व्यास ने बताया, शनिवार सुबह भगवान श्रीकृष्ण का तिल युक्त जल से अभिषेक-पूजन किया गया। भगवान को सर्दी के अनुरूप वस्त्र धारण कराए गए, उसके बाद पांच प्रकार की तिल्ली से बने पकवानों का भोग लगाकर महाआरती भी की गई। मकर संक्रांति पर संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक पतंगों से सजाया गया है। व्यास ने बताया कि कल यानी 15 जनवरी को भी मंदिर में पूजन और महाआरती के आयोजन होंगे।

विज्ञापन

Ujjain Lord Krishna school decorated with kites sesame dishes served
पतंगों से सजी भगवान श्रीकृष्ण की पाठशाला - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति 2023...
मकर संक्रांति का पावन पर्व इस बार 15 जनवरी 2023, दिन रविवार को मनाया जाएगा। यह पर्व हिन्दू धर्म के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं, इस दिन मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर जाते हैं और इसलिए ही इस दिन को मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। बहुत सी जगहों पर इसे खिचड़ी और उत्तरायण भी कहते हैं। मकर संक्रांति पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालुओं का मेला विभिन्न नदियों के घाटों पर लगता है, इस शुभ दिन तिल खिचड़ी का दान करते हैं।

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त...
उदयातिथि के अनुसार, मकर संक्रांति इस बार 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति की शुरुआत 14 जनवरी 2023 को रात आठ बजकर 43 मिनट पर होगी। मकर संक्रांति का पुण्य काल मुहूर्त 15 जनवरी को सुबह छह बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम पांच बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं, महापुण्य काल सुबह सात बजकर 15 मिनट से सुबह नौ बजकर छह मिनट तक रहेगा। मकर संक्रांति के दिन पुण्य और महापुण्य काल में स्नान और दान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed