फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Leaders paid tribute to Chief Minister Dr. Mohan Yadav's father

Ujjain: सीएम के पिता के निधन से राजनीतिक जगत में शोक, कांग्रेस-बीजेपी के साथ इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 08 Sep 2024 12:00 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। भाजपा और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने अब्दालपूरा स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
Ujjain: Leaders paid tribute to Chief Minister Dr. Mohan Yadav's father
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक व्याप्त है। लगातार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ कई दिग्गज बाबूजी पूनम चंद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए अब्दालपूरा स्थित उनके निवास पर पहुंच रहे हैं। सभी ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और यादव परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

विज्ञापन


आज पूर्व मंत्री एवं सांची विधायक प्रभुराम चौधरी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। चौधरी ने मुख्यमंत्री के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जबकि राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश मुख्यमंत्री डॉ. यादव के गीता कॉलोनी उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। शिवप्रकाश ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्वर्गीय श्री यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके मुख्यमंत्री डॉ. यादव के उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। मंत्री उइके ने स्वर्गीय श्री यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह पंवार मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। पंवार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।



तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह मुख्यमंत्री डॉ. यादव के गीता कॉलोनी उज्जैन स्थित निवास पहुंचे। सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व पूनमचंद यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य (स्वतंत्र प्रभार) दुर्गादास उइके मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। उइके ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 




उज्जैन आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व. पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

संत पंडोखर सरकार मुख्यमंत्री डॉ.यादव के निवास पहुंचे
संत पंडोखर सरकार  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निवास पर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पिता स्व.पूनमचंद यादव के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मुख्यमंत्री से भेंट की। इस दौरान विधायक घट्टिया सतीश मालवीय, विधायक सागर प्रदीप जैन, विधायक बड़वाह सचिन बिड़ला और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 



कार्यों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से उनके पिता पूनमचंद यादव के देवलोक गमन पर शोक संवेदना व्यक्त करने निरंतर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और नागरिक पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय कार्य का संपादन भी लगातार कर रहे हैं। वे भोपाल, उज्जैन और अन्य स्थानों के दौरे में प्रत्यक्ष रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा प्रदेश के अन्य स्थानों से निरंतर संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अधिकारियों से निरंतर चर्चा कर विकास और कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारियां भी प्राप्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed