फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Immoral activities were going on in three spa centers, 21 youths in custody

Ujjain: तीन स्पा सेंटरों में चल रही थी अनैतिक गतिविधियां, 21 युवक-युवतियां हिरासत में

Sat, 10 Sep 2022 11:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 10 Sep 2022 11:13 PM IST
सार

शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग इलाकों के सात सेंटरों पर दबिश दी। इनमें फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां नजर आई हैं। तीनों सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। यहां से पुलिस ने 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Ujjain: Immoral activities were going on in three spa centers, 21 youths in custody
उज्जैन में स्पा सेंटरों से हिरासत में लिए गए युवक युवती। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन पुलिस ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्पा सेंटरों पर छापामार कार्रवाई की है। सात सेंटरों पर जांच के बाद तीन में संदिग्ध गतिविधियां होती पाई गईं। यहां से 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया है। युवक उज्जैन के हैं, वहीं युवतियां असम, मिजोरम, मणिपुर की बताई गई हैं। पुलिस ने इन तीनों स्पा सेंटर के मालिक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों के चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर शनिवार को पुलिस ने स्पा सेंटरों की जांच करने एक टीम भेजी। अलग-अलग इलाकों के सात सेंटरों पर दबिश दी गई। इनमें फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटरों पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियां नजर आई हैं। तीनों सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। यहां से पुलिस ने 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है। इनमें स्पा सेंटर्स के मालिक, मैनेजर और कस्टमर के साथ कर्मचारी युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीएसपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक तीन स्पा सेंटर से देह व्यापार संचालित करने के पुख्ता सबूत मिले है। इन स्पा सेंटर के मालिको और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आजादनगर मून थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार-फूल की गली में रिलेक्स स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 12 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि युवतियां असम, मिजोरम, मणिपुर की रहने वाली हैं। वे कई महीनों से यहीं रह रही थीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed