{"_id":"650ee7dfbe7742f48e082a25","slug":"ujjain-hyderabad-devotee-offered-2-kg-300-gram-silver-crown-to-baba-mahakal-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Mahakal: महाराष्ट्र के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया दो किलो 300 ग्राम चांदी का मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baba Mahakal: महाराष्ट्र के भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाया दो किलो 300 ग्राम चांदी का मुकुट
Sat, 23 Sep 2023 06:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 23 Sep 2023 06:58 PM IST
सार
Baba Mahakal: धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के मंदिर में महाराष्ट्र से आए एक भक्त ने दो किलो 300 ग्राम का चांदी का मुकुट चढ़ाया।
विज्ञापन
बाबा महाकाल को चढ़ाया दो किलो 300 ग्राम चांदी का मुकुट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र गडळी गोरी गांव से पधारे हर्षल मुक्तेश्वर परे सिंगवार द्वारा दो किलो 300 ग्राम का चांदी का मुकुट भगवान श्री महाकालेश्वर जी को अर्पित किया गया। जिसे मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
विज्ञापन
यह जानकारी कोठार प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार दान भी करते हैं। समय–समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।
विज्ञापन
